फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम से फीकी पड़ी CA बनने की खुशी: 'बेटी का रिजल्ट आने के बाद ही आऊंगा', एक दिन पहले ही टूट गईं पिता की सांसें

Thu, 06 Nov 2025 04:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur News: उदयपुर की रीमी कोठारी ने सीए फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया 31वीं रैंक हासिल कर जिले में टॉप किया, लेकिन रिजल्ट से एक दिन पहले पिता राहुल कोठारी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सफलता की खुशी परिवार के लिए गम में बदल गई।
विज्ञापन
रिजल्ट आने से एक पहले हुआ रिमी कोठारी के पिता का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के कानोड़ कस्बे की रहने वाली रीमी कोठारी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया 31वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया। उदयपुर जिले में टॉप करने वाली रिमी के लिए यह उपलब्धि किसी सपने के सच होने जैसी थी, मगर यह खुशी अधूरी रह गई। जिस पल घर में जश्न होना था, उसी पल मातम छा गया।

विज्ञापन


रिमी के पिता राहुल कोठारी उदयपुर में युवा कारोबारी थे। राहुल का रिजल्ट से एक दिन पहले 2 नवंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिवार इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि अगले दिन, पिता के अंतिम संस्कार के दौरान ही रिमी का रिजल्ट आया और उसने जिले में पहला स्थान हासिल किया। बेटी की इस सफलता को देखने का पिता का सपना अधूरा रह गया।

रिमी के चाचा पूर्व प्रधान करण सिंह कोठारी ने बताया कि राहुल कोठारी (48) उदयपुर में माइंस और प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे। वे हर शुक्रवार को कानोड़ आते थे। रिजल्ट को लेकर वे बेहद उत्साहित थे और परिवार से कहा था कि रिमी का रिजल्ट आने के बाद ही आऊंगा। मगर रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- परिचालक भर्ती परीक्षा: उदयपुर में 49.59 फीसदी अभ्यर्थियों ने दिया पेपर, सख्त सुरक्षा में हुई परीक्षा प्रक्रिया
विज्ञापन


सोमवार को जब अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही थीं, उसी दौरान सूचना मिली कि रिमी ने सीए फाइनल में शहर में टॉप किया है। पिता का सपना सच हुआ, लेकिन उन्हें देखने वाला अब कोई नहीं था। परिवार की आंखों में खुशी के आंसुओं की जगह गम का सैलाब था।

रिमी की इस उपलब्धि पर उदयपुर सीए शाखा अध्यक्ष राहुल माहेश्वरी ने बताया कि वह शहर की टॉपर रही। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने उसे बधाइयां दीं तो पिता की मौत पर दुख भी जताया।

यह भी पढ़ें- ICAI Topper: हार्दिक कच्छवाहा ने सीए फाइनल में देशभर में दसवां स्थान पाया, फाउंडेशन में युवराज का 20वां स्थान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें