फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर रॉयल वेंडिंग: लीला पैलेस के 82 कमरे तीन दिन के लिए बुक, 10 लाख के महाराजा सुइट में ठहरेंगे जूनियर ट्रंप

Fri, 21 Nov 2025 08:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर उदयपुर में फार्मा उद्योगपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की रॉयल शादी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे द लीला पैलेस के बेहद लग्जरी महाराजा सुइट में ठहरेंगे, जिसका किराया 10 लाख रुपये प्रति रात है। शादी 21 से 24 नवंबर तक चलेगी और 23 नवंबर को जगमंदिर आइलैंड पैलेस में मुख्य समारोह होगा।
विज्ञापन
उदयपुर का लीला पैलेस। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर शुक्रवार शाम को उदयपुर पहुंचेंगे। ट्रंप जूनियर उदयपुर में आयोजित होने वाले एक रॉयल शादी समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। ट्रंप जूनियर यहां महाराजा सुइट में ठहरेंगे, जिसका एक दिन का किराया 10 लाख रुपये है। इसके साथ रॉयल सुइट भी बुक किया गया है, जिसका किराया सात लाख रुपये है। उनके ठहरने के दौरान आम मेहमानों को यहां ठहरने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन



रायल वेडिंग किसकी?
उदयपुर में अमेरिकी बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी की शादी हो रही है। उनकी बेटी का नाम नेत्रा मंटेना है। भारतीय मूल के रामा राजू मंटेना एक फार्मा कंपनी के सीईओ हैं। उनकी बेटी नेत्रा मंटेना हैं, जो खुद भी एंटरप्रेन्योर हैं। नेत्रा की शादी वामसी गडिराजू के साथ हो रही है। वामसी गडिराजू अमेरिका के आईटी क्षेत्र में जाना माना नाम है। उन्होंने एक साफ्टवेयर डेवलप किया जोकि रेस्टोरेंट से खाना ले जाने और वितरण के काम आता है। इस सॉफ्टवेयर  के आधार पर एक प्लेटफार्म बनाया गया है, जिसका नाम सुपरऑर्डर है। वामसी गडिराजू फॉब्स सूची में भी शामिल हो चुके हैं।

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ होटलों में 'द लीला पैलेस'
बता दें कि वर्ष 2019 में ट्रेवल एंड लीजर मैगजीन ने उदयपुर के द लीला पैलेस को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ होटलों में से एक माना था। इस महाराजा सुइट में इससे पहले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, उद्योगपति गौतम अडाणी आदि जैसी कई बड़ी हस्तियां ठहर चुकी हैं। 3585 स्क्वायर फीट में बने महाराजा सुइट में मास्टर बेडरूम और इसमें अलग वॉक-इन वार्डरोब, स्टडी रूम, आलीशान लिविंग रूम, डायनिंग एरिया, किंग साइज जकूजी बाथटब सहित कई लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सुइट में प्राइवेट स्पा और स्विमिंग पूल भी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मासूम अमायरा की मौत पर CBSE का एक्शन, शो कॉज नोटिस जारी; गिनाईं ये कमियां

दीवारों पर सोना, कमरों में चांदी का वर्क
दीवारों और छत पर गोल्डन वर्क किया गया है, जबकि बेडरूम और डायनिंग टेबल सहित किचन में सिल्वर वर्क है। बेडरूम और डायनिंग रूम से पिछोला झील का सुंदर दृश्य दिखाई देता है। मेहमानों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में कई तरह के इंटरनेशनल फूड परोसे जाते हैं। होटल में ट्रंप जूनियर सहित अन्य मेहमानों के आने-जाने के लिए अलग कॉरिडोर बनाया गया है। होटल में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस टीम सहित स्थानीय पुलिस बल तैनात है। होटल की एक भी गाड़ी को नहीं लिया गया है। मेहमानों के आने-जाने के लिए हरियाणा नंबर की लग्जरी कारें लाई गईं हैं।
विज्ञापन


23 नवंबर को होगी रॉयल वेडिंग
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर शुक्रवार की शाम उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे होटल लीला पैलेस जाएंगे। इसके बाद लीला पैलेस से जनाना महल में आयोजित संगीत कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात को होटल लीला पैलेस में ही रुकेंगे। वे 22 और 23 नवंबर को भी शादी समारोह में भाग लेंगे। उदयपुर की पिछोला झील के बीच बने जगमंदिर आइलैंड पैलेस में 23 नवंबर को यह रॉयल वेडिंग होगी। अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और अमेरिकी मूल के दूल्हे वामसी गडिराजू के विवाह कार्यक्रम 21 से 24 नवंबर तक चलेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें