फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: शव खोजने के लिए तालाब को करना पड़ा खाली, पुलिस की डर से कूदा था युवक, तलवार लेकर कर रहा था शांतिभंग

Wed, 20 Nov 2024 03:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

शव खोजने के लिए तालाब को खाली करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पुलिस की डर से युवक तालाब में कूद गया था। युवक तलवार लेकर शांतिभंग भी कर रहा था।
विज्ञापन
तालाब खाली करते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में तालाब में डूबकर एक युवक की मौत का मामला इतना पेचीदा हो गया है कि प्रशासन को पूरा तालाब ही खाली करना पड़ गया। दरअसल, चार दिन पहले गांव में तलवार से लोगों को डराकर शांतिभंग कर रहे एक युवक को पुलिस पकड़ने गई तो पुलिस की डर से उसने तालाब में छलांग लगा दी। तीन दिन तक जब शव बरामद नहीं हुआ तो अब तालाब का पानी खाली करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन


मामला उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र के गांव पुनावली गांव का है। जहां मेड़ी का मथारा निवासी खुम सिंह गांव में तलवार लेकर घूम रहा था। वह तलवार के बल पर लोगों को डरा रहा था। भयभीत ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के जवानों को देखकर युवक वहां से भाग गया। पुलिस ने पिछा किया तो वह डर कर गांव के तालाब में कूद गया। वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो पुलिस और ग्रामीणों को उसकी जान जाने का अंदेशा हुआ। पहले दिन ग्रामीणों और पुलिस ने शव ढूंढने की कोशिश की लेकिन नहीं मिला।

जब स्थानीय स्तर पर खोजने पर शव नहीं मिला तो एक दिन बाद ही एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने तीन दिनों तक कोशिश की फिर भी युवक का शव नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का शव नहीं मिला तो आखिरकार पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ ने तालाब से पानी खाली करने का निर्णय लिया। बुधवार सुबह तालाब की पाल को तोड़कर तालाब का पानी खाली करने की शुरुआत की गई। 
विज्ञापन


यह भी चल रही है चर्चा
तालाब में कूदने के बाद युवक का शव न तो बाहर आया और न ही किनारे लगा। वहीं, दूसरी ओर चार दिन की मशक्कत के बाद भी नहीं मिला। ऐसे में यह भी आशंका जताई जा रही है कि कूदने के बाद युवक कुछ दूरी पर पानी से निकल कर भाग तो नहीं गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें