फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: शेखावत बोले- एसडीएम को थप्पड़ मारने जैसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं, कठोर कार्रवाई की मांग

Sun, 17 Nov 2024 04:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देवली-उनियारा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा एसडीएम को थप्पड़ मारने की घटना की कड़ी निंदा की है। 
 
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देवली-उनियारा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के एसडीएम को थप्पड़ मारने की घटना को निंदनीय बताया। रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में शेखावत ने कहा कि ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं। सबको इसकी निंदा करनी चाहिए और कानून सम्मत कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि कार्यपालिका और लोकतांत्रिक व्यवस्था से चुने गए प्रतिनिधि हम सब एक ही गाड़ी के पहिए के रूप में मिलकर काम करेंगे तो बेहतर काम हो सकता है। हमारे वैचारिक या कार्य प्रकृति को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस तरह के कृत्य लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हैं। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बटेंगे तो कटेंगे' वाले नारे पर शेखावत ने कहा कि भारत की गंगा-जमुनी संस्कृति में अगर हम बंटेंगे तो निश्चित रूप से बंटेंगे भी और कटेंगे भी। भारत का पिछला 1500 साल पुराना नक्शा उठाकर देख लीजिए, जहां-जहां बंटे हैं, वहां-वहां हम कटते गए। इसलिए हम नहीं बंटे, संगठित रहें। ये नारा नहीं विचार है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि 'बटेंगे तो कटेंगे' कहीं से हिंदू-मुस्लिम विषय नहीं है। भारत के इतिहास के दृष्टिकोण से देखें तो जिस क्षेत्र में भारत में हिंदू जनसंख्या कम हुई है, वो हिस्सा भारत से कटा है, चाहे अफगानिस्तान हो, पाकिस्तान हो। बाद में कश्मीर में भी अलगाव की राजनीति करने की कोशिश की गई थी।

उप चुनाव में अनेक सीट जीतेंगे
राजस्थान में सात सीटों पर हुए उप चुनाव के नतीजों को लेकर पूछे सवाल पर शेखावत ने कहा कि जनता ने भजनलाल सरकार को जीत का सर्टिफिकेट दे दिया है। हम एक से अनेक होने वाले हैं। इन सात सीटों में से भाजपा की एक ही सलूंबर सीट थी, बाकी चार कांग्रेस, एक बीएपी और एक राष्ट्रीय लोकतांत्रित पार्टी की थी। अब उप चुनाव बाद हम एक से अनके सीट पर विजय होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें