फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News : गोगुंदा में नाबालिग को भगा ले गया युवक, लव जिहाद का मामला सामने आने पर बाजार बंद करवाए

Sat, 07 Sep 2024 06:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

जिले के गोगुंदा में लव जिहाद का मामला सामने आने पर कस्बे में तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों और संगठनों ने मिलकर कस्बे के बाजार बंद करवाकर आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के गोगुंदा कस्बे में एक समुदाय विशेष के युवक द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के चलते कस्बे में तनाव का माहौल बन गया है। नाबालिग के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक ने उनकी लड़की को झांसे में लेकर अपने साथ भागने पर मजबूर किया है। घटना से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लड़की के परिवार द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करवाए जाने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इधर घटना के सामने आने के बाद कस्बे में माहौल तनावपूर्ण हो गया। कस्बे के उग्र ग्रामीणों और सभी संगठनों ने एकजुट होकर बाजार बंद करवा दिए। कई संगठनों के लोग इस मामले को लेकर थाने पर भी जमा हो गए हैं और जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें