फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: निर्माणाधीन स्कूल का छज्जा गिरा, 12 साल की बच्ची की मौत, सहेली घायल, ग्रामीणों ने जाम लगाया

Fri, 15 Aug 2025 11:33 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर के कोटड़ा में निर्माणाधीन स्कूल का छज्जा गिरने से एक बालिका की मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
 
विज्ञापन
हादसे के बाद लगी लोगों की भीड़, सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर जिले के आदिवासी बहुल कोटड़ा क्षेत्र के पाथरवाड़ी गांव में आज शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पीएमश्री योजना के तहत निर्माणाधीन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हॉल का छज्जा गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों  निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतका मोली (12) पुत्री श्यामा, कोटड़ा के गउ पीपल गांव की रहने वाली थी। कुछ दिन पहले ही वह मामा के घर पाथरवाड़ी आई थी। हादसे के समय वह अपनी सहेली पायल (11) पुत्री राकेश के साथ स्कूल भवन के पास खेल रही थी। तभी अचानक निर्माणाधीन हॉल का छज्जा भरभराकर गिर गया और दोनों उसके मलबे में दब गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मोली को मृत घोषित कर दिया। घायल पायल का इलाज जारी है।

घटनास्थल पर पुलिस और अधिकारी पहुंचे
सूचना मिलते ही कोटड़ा थाना पुलिस, डीएसपी राजेंद्र सिंह राठौड़ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि हादसा निर्माणाधीन स्कूल भवन में हुआ, जहां फिलहाल कक्षाएं संचालित नहीं हो रही थीं। स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम पास के पुराने भवन में चल रहा था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण छज्जा गिरा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: डंपर ने मारी टक्कर, स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करने जा रहे छात्र की मौत; तीन साथी घायल

बूंदी में पांच छात्र घायल
गौरतलब है कि हाल के दिनों में राजस्थान में स्कूल भवनों से जुड़े हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। 25 जुलाई को झालावाड़ के पिपलोदी सरकारी स्कूल में दीवार गिरने से सात बच्चों की मौत हो गई थी। वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर बूंदी जिले में दो हादसे हुए- एक प्राइवेट स्कूल में फॉल्स सीलिंग गिरने से पांच छात्र घायल हुए, जबकि नैनवां के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल फतेहगंज में कार्यक्रम के दौरान कमरे की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि वहां कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर CM ने जोधपुर में किया ध्वजारोहण, जयपुर की बड़ी चौपड़ पर फहराया तिरंगा

जांच के दिए गए आदेश
उदयपुर शिक्षा विभाग के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर (ADPC) ननिहाल सिंह ने बताया कि पीएमश्री योजना के तहत स्कूल का नया भवन बन रहा था और फिलहाल उस भवन में कक्षाएं संचालित नहीं थीं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच कराई जाएगी। ग्रामीणों की मांग है कि दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें