फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवाड़ राजतिलक विवाद: कुलदेवता दर्शन को लेकर तनाव बरकरार, प्रशासन ने चेताया तो राजपूत समाज ने दी चेतावनी

Tue, 26 Nov 2024 04:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

मेवाड़ राजघराने के विश्वराज सिंह मेवाड़ के राजतिलक के बाद सिटी पैलेस में कुलदेवता दर्शन को लेकर विवाद जारी है। सोमवार को सिटी पैलेस में प्रवेश न मिलने पर समर्थकों और प्रशासन के बीच टकराव हुआ, जिसके चलते पथराव भी हुआ। 
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते महासभा के अध्यक्ष बालू सिंह कानावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मेवाड़ राजघराने के विश्वराज सिंह मेवाड़ के सोमवार को हुए राजतिलक के रस्म के बाद सिटी पैलेस में कुलदेवता दर्शन को लेकर विवाद अभी थमा नहीं है। राजपूत समाज अभी भी सिटी पैलेस में स्थित धूणी और कुलदेवता के दर्शन विश्वराज सिंह को कराने की बात पर अड़ा हुआ है। मेवाड़ क्षत्रीय महासभा के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर दर्शन कराने की मांग की है। इधर, जिला प्रशासन ने आगाह किया कि कानून हाथ में लेना किसी भी पक्ष के लिए ठीक नहीं है। प्रशासन कानून व्यवस्था के लिए जो भी होगा कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


राजतिलक के बाद विश्वराज सिंह सोमवार की शाम को सिटी पैलेस पहुंचे तो प्रमुख द्वार बंद थे। सिटी पैलेस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात था। राजपूत समाज के लोग यह देख आक्रोशित हो गए। इधर प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर अरविंद पोसवाल, आईजी राजेश मीणा, एसपी योगेश गोयल दोनों पक्षों को समझाने में लगे थे, लेकिन दोनों ही पक्ष अपनी बात पर अडे़ रहे। आखिरकार लोगों ने पुलिस का घेरा तोड़कर सिटी पैलेस में घूसने की कोशिश की। सिटी पैलेस से पथराव हुआ। रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच समर्थकों को संबोधित करने के बाद विश्वराज सिंह और समर्थक वहां से रवाना हो गए।

कानून अपना काम कर रहा : पोसवाल 
पथराव के दूसरे दिन मंगलवार को भी सिटी पैलेस के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। आला अधिकारी भी मौके पर ही डटे रहे। इस अवसर पर मीडिया से चर्चा में कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने कहा कि कानून हाथ में लेना समस्या का कोई समाधान नहीं है। चर्चा से हल निकाला जा सकता है। दोनों पक्षों से चर्चा चल रही है। पथराव करने वालों गे विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने विवादित स्थल को लेकर रिसीवर नियुक्त कर दिया है। विश्वराज द्वारा धूणी और एकलिंगजी दर्शन को लेकर सवाल पर कलेक्टर ने कहा कि इसको लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


सिटी पैलेस और एकलिंग जी में जाकर रहेंगे : मेवाड़ क्षत्रिय महासभा 
मेवाड़ क्षत्रीय महासभा खुलकर विश्वराज सिंह मेवाड़ के समर्थन में आ गई है। क्षत्रीय महासभा का कहना है कि विश्वराज सिंह मेवाड़ उनके महाराज हैं और उन्हें सिटी पैलेस और एकलिंग जी में जाने से कोई नहीं रोक सकता है। यदि ऐसा हुआ तो 36 कोम इसका जवाब देगी। क्षेत्रीय महासभा के नाथद्वारा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह झाला और केंद्रीय अध्यक्ष बालू सिंह कानावत ने कहा कि परंपरा के अनुसार ज्येष्ठ पुत्र ही राजगद्दी के हकदार होते हैं। हमारे महाराज विश्वराज सिंह ही है, इसलिए उनका राजतिलक किया गया है। हम विश्वराज सिंह मेवाड़ को धूणी और एकलिंगजी के दर्शन कराकर ही रहेंगे। महासभा पदाधिकारियों ने कहा कि सोमवार को जो भी घटनाक्रम हुआ है उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। 

कलेक्टर को ज्ञापन दिया, लक्ष्यराज सिंह से चर्चा के प्रयास
सिटी पैलेस विवाद को लेकर मेवाड़ क्षत्रीय महासभा ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने के बाद महासभा के अध्यक्ष बालू सिंह कानावत ने कहा कि मवेाड़ राजपरिवार की परंपरा रही है कि राजतिलक के बाद धूणी और एकलिंगजी के दर्शन करें। इसके बिना आगे की रस्मे होना संभव नहीं है। प्रशासन ने विवादित स्थल को नियंत्रण में ले लिया हे तो प्रशासन अपने साथ शांति से दर्शन करने देवे। कानावत ने कहा कि विवाद को लेकह हम लक्ष्यराम सिंह अरविंद सिंह मेवाड़ के पुत्र से चर्चा करने की भी कोशिश कर रहे हैं।

सिटी पैलेस के गेट अभी भी बंद 
विवाद के बाद से ही सिटी पैलेस के गेट बंद हैं। सिटी पैलेस के रंग निवास और जगदीश चौक छोर के साथ ही पिछोला झील वाला मुख्य द्वार भी बंद है। सिटी पैलेस में छोटे भाई अरविंद सिंह मेवाड़ का परिवार तो बाहर समोर बाग में बडे़ भाई दिवंगत महेंद्र सिंह मेवाड़ का परिवार है। विवाद पर विश्वराज सिंह मेवाड़ समाज के प्रमुख लोगों से चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें