फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News : राज्य सरकार ने किया बड़ा ऐलान, सर्व हिन्दू समाज की मांग पर मदरसे को आवंटित जमीन रद्द

Wed, 25 Sep 2024 04:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

मावली में मदरसे के लिए आवंटित जमीन को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर सर्व हिन्दू समाज के आह्वान के बाद राजस्थान सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए जमीन आवंटन निरस्त कर दिया है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए मावली में मदरसे को आवंटित की गई जमीन को निरस्त कर दिया है। दो दिन पूर्व मावली में सर्व हिन्दू समाज की ओर से जमीन आवंटित किए जाने के विरोध में मावली बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान हजारों की संख्या में हिन्दू समाज के लोग मरदसे की जमीन आंवटन को निरस्त कराने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थे और सड़क पर ही हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जमीन आवंटन का विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि मदरसे के नाम पर जमीन मिलने के बाद यहां अवैध गतिविधियों का संचालन होगा, जिससे परेशानियां ही बढ़ेंगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी भी वहां पहुंचे और जमीन को निरस्त करने का आश्वासन दिया था। उसके बाद राज्य सरकार के उपशासन सचिव बिरदीचंद गंगवाल ने एक आदेश जारी करते हुए जमीन को निरस्त करने के लिए उदयपुर जिला कलेक्टर को आदेश दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें