फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: उदयपुर के मदार गांव में श्मशान में युवती का अधजला शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Wed, 12 Feb 2025 09:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

बड़गांव पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू की, लेकिन कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिला। युवती की पहचान अभी तक नहीं हुई, लेकिन उम्र 20-25 वर्ष आंकी जा रही है। ग्रामीणों को हत्या की आशंका है, क्योंकि रात में हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार नहीं किया जाता।
विज्ञापन
महिला को जलाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के समीप मदार गांव के श्मशान में बीती रात एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोई यहां एक युवती का शव जलाकर चला गया। युवती के आधे शरीर पर कपड़े थे। उसके पैर और हाथ आग के बाहर थे। वहीं पास में युवती के जूते भी मिले हैं। सूचना के पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन


बुधवार सुबह ज़ब गांव के लोगों ने यह दृश्य देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के एंगल से भी जांच में जुटी है। 

बड़गांव के थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे, लेकिन आसपास में पेट्रोल या अन्य ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिला। एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हुई है, लेकिन उसकी उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि हिन्दू रीति रीवाज़ के अनुसार रात में दाह संस्कार नहीं होता इसलिए किसी ने युवती को मारकर यहां लाकर जलाया है। युवती के शव पर कपड़े और अन्य चीजें डालकर जलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें