फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: डोटासरा के साथ जूली ने किया सरकार पर तीखा हमला, एक मामले में बयान दर्ज कराने पहुंचे दोनों नेता

Mon, 07 Apr 2025 02:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

कोटा में 24 जून 2024 को हुए कांग्रेस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर लगाए गए आरोपों के चलते दोनों नेता आज उदयपुर स्थित सीआईडी क्राइम ब्रांच कार्यालय में बयान दर्ज कराने पहुंचे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की सियासत में आज एक बार फिर उबाल देखने को मिला जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बयान दर्ज कराने उदयपुर स्थित सीआईडी क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे। यह हाजिरी 24 जून 2024 को कोटा में हुए कांग्रेस के शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के संबंध में भाजपा सरकार द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के सिलसिले में थी।

विज्ञापन


मामले में आरोप है कि डोटासरा ने धरने के दौरान एक आईजी स्तर के अधिकारी को भाषण के माध्यम से धमकाया। इसी आरोप पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे कांग्रेस ने झूठा और राजनीति से प्रेरित करार दिया। अपने बयान दर्ज कराने के बाद डोटासरा ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- भाजपा 1 नहीं, 100 झूठे मुकदमे दर्ज कर दे, कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बब्बर शेर है। हम राहुल गांधीजी की तरह भाजपा से न डरेंगे, न झुकेंगे, डटकर मुकाबला करेंगे, लड़ेंगे और जीतेंगे।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today: बाड़मेर में 26 सालों का रिकॉर्ड टूटा, अप्रैल के पहले सप्ताह में पारा 45 पार
विज्ञापन


डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार बिजली, पानी, महंगाई, बेरोजगारी, महिला अत्याचार, किसानों की बदहाली और भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए विपक्ष के नेताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करा रही है।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक्स पर लिखा- कांग्रेस का हर कार्यकर्ता निडर योद्धा है, भाजपा के झूठे मुकदमों और धमकियों से नहीं डरता। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी जी के सच्चे सिपाही हैं, हम न डरेंगे, न झुकेंगे और मिलकर भाजपा से लड़ेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News:  धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 45वां स्थापना दिवस, 15 हजार घरों पर फहराया पार्टी का झंडा

उन्होंने यह भी लिखा कि किसानों के हक और अधिकारों के लिए लड़ी गई लड़ाई के चलते 24 जून को कोटा में किए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कर कांग्रेस नेताओं को डराने की कोशिश की गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधारने पर मुख्यमंत्री कब ध्यान देंगे? अपने साथियों पर लगे राजद्रोह, हत्या, आपराधिक साजिश, महिलाओं की गरिमा भंग जैसे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कब करवाएंगे? 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें