फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News : पारिवारिक कलह के कारण सगे देवर ने भाभी को चाकू मारा, एमबी अस्पताल में इलाज जारी

Wed, 09 Oct 2024 03:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

आज सुबह शहर के छीपा मोहल्ला, आयड़ में एक सगे देवर ने अपनी भाभी पर चाकुओं से हमला कर दिया और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते यह हमला किया गया है। बहरहाल महाराणा भूपाल अस्पताल में महिला का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में आज सुबह एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात हो गई। शहर के छीपा मोहल्ला आयड़ में एक युवक ने अपनी ही भाभी को चाकू मार दिया। घायल महिला का अस्पताल में उपचार जारी है, वहीं आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार को सुबह आयड़ के छीपा मोहल्ला निवासी महिला ऑटो से कहीं जा रही थी, इसी दौरान आरोपी सरफराज खान जो कि महिला का सगा देवर है, वहां  पहुंचा और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे महिला वहीं पर अचेत होकर गिर गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी और महिला को उपचार के लिए महाराणा भूपाल चिकित्सालय भिजवाया। 

पुलिस के अनुसार महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है, वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है, आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी ने पारिवारिक कलह के कारण अपनी भाभी पर हमला किया है। हमले के पुख्ता कारण क्या रहे हैं यह  तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा। बताया जा रहा है कि देवर और भाभी में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें