फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: होटल में युवती के साथ शराब पीकर अश्लीलता करते भाजपा नेता नत्थे खान पठान, पद से किया गया निलंबित

Tue, 10 Sep 2024 05:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

होटल के कमरे में एक महिला के साथ शराब पीने के मामले में भाजपा प्रदेश इकाई ने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नत्थे खान पठान को तुरंत प्रभाव से उनके पद से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता नत्थे खान पठान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में इन दिनों एक विवादास्पद वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। वीडियो में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नत्थे खान पठान को एक होटल के कमरे में एक महिला के साथ देखा जा सकता है। यह वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन




वीडियो में क्या है?
वीडियो में नत्थे खान एक होटल के कमरे में एक महिला के साथ शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं। न केवल वे शराब का सेवन कर रहे हैं, बल्कि महिला के साथ अभद्र और अश्लील हरकतें भी करते दिख रहे हैं। इस घटना ने पार्टी की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया, जिससे जनता में भी रोष की भावना उभर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पद किया गया निलंबित
बीजेपी ने इस मामले में फिलहाल अपने आप को बचाने का प्रयास किया है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए, और अगर नत्थे खान दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। भाजपा प्रदेश इकाई ने इस मामले के उजागर होते ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नत्थे खान पठान को तुरंत प्रभाव से उनके पद से निलंबित कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें