फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने पत्नी और बच्चों की जान ली, फिर खुद किया सुसाइड

Fri, 25 Jul 2025 06:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में किराने की छोटी सी दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो मासूमों की हत्या के बाद खुद सुसाइड कर लिया। मौके पर मिले सुसाइड नोट से पता चला है कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।
विज्ञापन
पत्नी और बच्चों को मारकर फंदे पर झूला पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में शनिवार को प्रभात नगर सेक्टर-5 में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों की बेरहमी से हत्या की और इसके बाद खुद फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने आर्थिक बदहाली को इस कदम की वजह बताया है।

विज्ञापन


थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि मृतक दिलीप चितारा (40) उसकी पत्नी अलका (37), 6 साल का बेटा खुश और 4 साल का बेटा मनवीर के रूप में हुई है। यह परिवार एक किराए के मकान में ग्राउंड फ्लोर पर रहता था, जबकि मकान मालिक ऊपर की मंजिल पर रहते हैं। 

ये भी पढ़ें: Sri Ganganagar News: जिले में दोहरे लूटकांड से सनसनी, बेखौफ बदमाश; लूट के लिए कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या
विज्ञापन


शनिवार को दिनभर घर में कोई मूवमेंट नहीं दिखी और बच्चे भी नजर नहीं आए, जिससे मकान मालिक को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा, तो अंदर दिल दहला देने वाला मंजर था। दिलीप का शव फंदे से झूल रहा था, पत्नी अलका का गला किसी केबल वायर से दबाया गया था और दोनों बच्चों को जहरीला पदार्थ पिलाया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर एमबी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया और परिजनों को हादसे की सूचना दी। जांच के दौरान पता चला कि दिलीप हिरणमगरी में अचार और किराना की एक छोटी दुकान चलाता था, जो किराए की थी। सुसाइड नोट में भी दिलीप ने लिखा कि कोरोना के बाद से उसकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी और कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा था। इस तनाव में उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास के लोगों व परिजनों से पूछताछ कर रही है। दिल दहलाने वाली इस घटना के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है। हर कोई इस पारिवारिक त्रासदी से स्तब्ध है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें