फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News : वीडियो वायरल होने के बाद नत्थे खां का स्पष्टीकरण, कहा- वीडियो में दिखाई दे रही महिला मेरी बीवी

Wed, 11 Sep 2024 05:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

कल उदयपुर के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नत्थे खां का वीडियो वायरल होने के बाद अपना स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह मेरे खिलाफ सोची-समझी राजनीति है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला उनकी बीवी है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उदयपुर के भाजपा नेता ने एक वीडियो के जरिए अपना स्पष्टीकरण दिया है। भाजपा के इस नेता का कहना है कि उनका जो वीडियो वायरल किया गया है दरअसल वह सोची-समझी राजनीति है, वीडियो में वे अपनी बीवी के साथ हैं।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को उदयपुर जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नत्थे खां का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे एक युवती के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में देखे गए थे। यह अश्लील वीडियो जारी होने के बाद भाजपा में खलबली मच गई थी और पार्टी ने उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें त्वरित प्रभाव से सभी पदों से बर्खास्त कर दिया है।

इधर वीडियो वायरल होने के बाद अब भाजपा नेता ने अपना एक वीडियो जारी किया है, जिसमें अश्लील वीडियो को लेकर अपना स्पष्टीकरण दिया है। नत्थे खां का कहना है कि उनका राजनीतिक कैरियर खराब करने के लिए साजिशपूर्वक यह वीडियो बनाया गया है। वीडियो में जो महिला दिखाई दे रही है, वह उनकी पत्नी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने त्वरित रूप से मामले में कार्रवाई की थी और पार्टी उन्हें पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें