फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, लगतार हो रहे हमलों का किया विरोध, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

Sat, 05 Jul 2025 09:21 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर में वकीलों ने सुरक्षा की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। वकील कोर्ट से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वकीलों पर हुए हमलों में कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
उदपुर में सड़क पर उतरे वकील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर में शनिवार को अधिवक्ताओं ने सुरक्षा की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बार एसोसिएशन उदयपुर के तत्वावधान में जिला कलेक्ट्री के बाहर किया गया, जहां बड़ी संख्या में वकील एकत्र हुए। विरोध के दौरान वकील बैरिकेडिंग फांदकर कलेक्ट्री परिसर में घुस गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस के खिलाफ भी वकीलों का आक्रोश देखने को मिला।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: स्वच्छ भारत मिशन की धीमी रफ्तार, 2001 में से केवल 655 शौचालय बने, 155 की ही जियो टैगिंग
 
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह शक्तावत ने बताया कि पिछले तीन महीनों में वकीलों पर कई बार हमले हुए हैं, जिसकी सूचना बार ने लगातार पुलिस प्रशासन को दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर वकीलों में आक्रोश है। प्रदर्शन के बाद बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल उदयपुर एसपी योगेश गोयल से मिला और ज्ञापन सौंपा। महासचिव महावीर शर्मा ने बताया कि पिछले तीन-चार महीनों में अधिवक्ताओं के साथ कई घटनाएं घटी हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: युवक की हत्या से जहाजपुर में तनाव, प्रशासन अलर्ट, ताजिया जुलूस पर लगाई रोक; क्या है मामला

कलेक्ट्री से एसपी ऑफिस तक मार्च
अधिवक्ताओं ने शनिवार को कोर्ट परिसर से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक मार्च किया। रैली के दौरान सैकड़ों वकीलों ने सुरक्षा की मांग को लेकर नारेबाजी की। कलेक्ट्री में मुख्य प्रवेश द्वार से वकीलों ने प्रवेश किया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वकीलों का आरोप है कि पिछले एक माह में अधिवक्ताओं के साथ अन्यायपूर्ण घटनाएं हुईं, जिनकी रिपोर्ट भी दर्ज की गई, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन न तो सुरक्षा को लेकर गंभीर है और न ही न्यायिक प्रक्रिया में वकीलों को उचित सम्मान मिल रहा है। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें