फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की ट्रंप जूनियर की शाही मेहमान नवाजी; इतिहास और संस्कृति के साथ ग्लोबल चर्चा

Sat, 22 Nov 2025 07:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur News: उदयपुर में शाही विवाह समारोह के दौरान डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और राज मंतेना ने सिटी पैलेस में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेंट की। मेवाड़ी स्वागत, सांस्कृतिक चर्चा और स्मृति चिह्नों ने इस मुलाकात को विशेष और यादगार बना दिया।
 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी मित्र राज मंतेना का मेवाड़ी स्वागत करते लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में इन दिनों शाही विवाह समारोह की रौनक चरम पर है। इसी अवसर पर शहर पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनके मित्र अमेरिकी बिजनेसमैन राज मंतेना ने शनिवार को उदयपुर सिटी पैलेस में मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात इतिहास, संस्कृति और वैश्विक परिदृश्यों पर हुई अनौपचारिक बातचीत के कारण विशेष रही।

विज्ञापन

 
मेवाड़ी रीति से हुआ पारंपरिक स्वागत
सिटी पैलेस पहुंचने पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मेवाड़ी परंपरा के अनुरूप ट्रंप जूनियर और मंतेना का स्वागत किया। शाही आतिथ्य के इस स्वरूप ने दोनों मेहमानों को विशेष अनुभव प्रदान किया। मुलाकात के दौरान मेवाड़ की सांस्कृतिक विरासत, शौर्य परंपरा और यहां के राजवंशों के योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन

 
मेवाड़ के वीरों से प्रभावित हुए ट्रंप जूनियर
संवाद के दौरान ट्रंप जूनियर ने मेवाड़ के इतिहास और विशेष रूप से महाराणा कुम्भा, महाराणा सांगा और महाराणा प्रताप के शौर्य, निर्णय क्षमता और धर्मपालन की गहरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन ऐतिहासिक व्यक्तित्वों की गाथाएं प्रेरणादायक हैं और वैश्विक स्तर पर भी सम्मान का विषय हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: शाही शादी में शिरकत करने जूनियर ट्रम्प उदयपुर पहुंचे,भीड़ देखकर घबराए, हाथ हिलाकर किया अभिनंदन
विज्ञापन

 
स्मृति चिह्नों ने बनाया क्षणों को यादगार
भेंट के दौरान डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने मेवाड़ के प्रतीक चिह्न ट्रंप जूनियर और मंतेना को भेंट किए। ट्रंप जूनियर ने इसे विशेष और यादगार अनुभव बताते हुए मेवाड़ की समृद्ध संस्कृति और आतिथ्य की सराहना की।
 
शाही विवाह के बीच गूंजती लेकसिटी की रौनक
उदयपुर में इस समय एक भव्य विवाह समारोह की तैयारियों ने पूरे शहर को उत्सवी रंगों से भर दिया है। इन तैयारियों के बीच सिटी पैलेस में हुई यह शाही मुलाकात समारोह का आकर्षण और बढ़ाती दिखी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें