फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur : धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राजपरिवार के विश्वराज सिंह और महिमा कुमारी ने खींचा रथ

Mon, 08 Jul 2024 08:45 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

कल जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा के मौके पर उदयपुर में धूमधाम से भगवान की यात्रा निकाली गई। इस मौके पर पहली बार राजपरिवार के सर्वोपरि महेंद्रसिंह मेवाड़ के बेटे विधायक विश्वराज सिंह और उनकी पुत्रवधू और राजसमंद की सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने भगवान के रथ का रस्सा खींचा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार के अवकाश के बावजूद मुख्य शहर के बाजारों, सड़कों, चौराहों पर रथयात्रा में शामिल होने की उत्सुकता दिखाई दी। उदयपुर में प्रतिवर्ष यह रथयात्रा धूमधाम से निकली जाती है। इस बार रथयात्रा में मेवाड़ राजघराने के सर्वसम्मत प्रमुख महेन्द्र सिंह मेवाड़ के पुत्र और पुत्रवधू गर्मजोशी से भगवान के रथ का रस्सा खींचने पधारे। इससे पहले रथयात्रा का रथ राजघराने के द्वितीय पुत्र अरविंद सिंह मेवाड़ खींचते थे। उनके अस्वस्थ रहने के बाद उनके पुत्र लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ रथ का रस्सा खींचते हैं। 

विज्ञापन


भगवान जगन्नाथ राय जिस रथ में बिराजकर नगर भ्रमण करते हैं वह 80 किलो चांदी से बनवाया गया था। कल दोपहर 3 बजे जगदीश चौक से रवाना हुई रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करती हुई रात 11 बजे पश्चात जगदीश चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान के दर्शन किए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें