फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: उदयपुर में निकली भव्य कावड़ यात्रा, गंगाजल लेकर उभयेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे हजारों शिवभक्त

Tue, 29 Jul 2025 09:36 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर में मंगलवार को गंगाजल लेकर निकली विशाल कावड़ यात्रा धार्मिक आस्था और भक्ति का प्रतीक बन गई। गंगू कुंड से प्रारंभ होकर यह यात्रा 21 किलोमीटर दूर उभयेश्वर महादेव मंदिर तक जाएगी, जहां श्रद्धालु भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करेंगे।
 
विज्ञापन
उदयपुर में निकली भव्य कावड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर शहर में मंगलवार को धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव के साथ भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा हर वर्ष की तरह इस बार भी देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी बारिश और जनकल्याण की कामना के साथ निकाली गई, जिसमें हजारों शिवभक्तों ने भाग लिया।
विज्ञापन


गंगू कुंड से हुआ यात्रा का शुभारंभ
कावड़ यात्रा की शुरुआत उदयपुर के ऐतिहासिक गंगू कुंड से हुई, जहां विधिविधान से गंगा पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने कावड़ में गंगाजल भरा। इसके बाद "हर हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के साथ कावड़िए 21 किलोमीटर दूर उभयेश्वर महादेव मंदिर की ओर पदयात्रा पर रवाना हुए।

पूरे मार्ग में श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम
यात्रा के मार्ग में शहरवासियों ने जगह-जगह स्टॉल लगाकर कावड़ियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। साथ ही फल, जलपान, शीतल पेय और प्राथमिक चिकित्सा की नि:शुल्क व्यवस्था भी की गई। यात्रा में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सभी वर्गों के लोग पूरे जोश और भक्ति के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चिकन रेट विवाद में चाचा-भतीजे की हत्या मामले का 10वां आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
विज्ञापन


चलती-फिरती भक्ति झांकी बना यात्रा मार्ग
ढोल-डमरू, भजन-कीर्तन और शिव आराधना की धुनों के बीच कावड़ यात्रा चलती-फिरती भक्ति झांकी में तब्दील हो गई। पूरे मार्ग में शिवभक्ति और अनुशासन की अनूठी मिसाल देखने को मिली। शिव महोत्सव समिति के पदाधिकारी राम कृपा शर्मा ने बताया कि यह कावड़ यात्रा बीते दो दशकों से नियमित रूप से आयोजित की जा रही है। हर वर्ष इसमें श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है, जिससे यह आयोजन उदयपुर की प्रतिष्ठित धार्मिक परंपरा बन गया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें