फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: तेज धारा में हार गई जिंदगी, पुलिया पार कर रहा बुजुर्ग पानी में बहा, नाकाम हुईं बचाने की कोशिशें

Mon, 08 Sep 2025 01:35 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

लगातार बारिश से ऊफान पर आए नदी-नालों ने उदयपुर के सायरा इलाके में एक बुजुर्ग की जान ले ली। तिरोल गांव के बोरमचा पुलिया पार करते वक्त यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
पानी में बहा बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सायरा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। तिरोल गांव के बोरमचा पुलिया पर 60 वर्षीय बुजुर्ग जालूराम गमेती तेज बहाव में बह गए। करीब एक घंटे तक ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन पानी का वेग इतना ज्यादा था कि सफलता नहीं मिल पाई और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जालूराम पुलिया पार कर रहे थे तभी अचानक पानी का जोरदार बहाव आ गया। संतुलन बिगड़ते ही वे धारा में बह गए। उन्हें बचाने के लिए ग्रामीणों के सारे प्रयास नाकाम रहे और देखते-ही-देखते हादसा हो गया। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जालूराम को पानी के तेज बहाव में बहते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RIMS Jaipur: जयपुर में एम्स की तर्ज पर बनेगा रिम्स, आज विधानसभा में पेश होगा विधेयक
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सायरा थानाधिकारी किशोर सिंह और तहसीलदार सुरेश मेहता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत उदयपुर की राहत और बचाव टीम को भी अलर्ट किया।

बताया जा रहा है कि गोगुंदा क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले ऊफान पर हैं। पानी के तेज बहाव के चलते ग्रामीणों की आवाजाही और रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। इस हादसे ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डाल दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें