फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: मनचाहा दहेज नहीं देने और बच्ची का जन्म होने पर की दी बेटी की हत्या, पीहर पक्ष का ससुराल वालों का आरोप

Thu, 27 Jun 2024 06:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

मृतका निधि के पिता यश पांचाल ने आरोप लगाया कि 29 जनवरी 2020 को निधि का विवाह होने के बाद से सास और ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित रह रहे थे। उसके बेटी को जन्म देने के बाद से ये यातनाएं और बढ़ गई थी। इसी के चलते उन्होंने बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
परिजनों और समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन पहले डूंगरपुर शहर में विवाहिता की संदिग्ध मौत को उसके पीहर पक्ष के लोगों और उदयपुर निवासी मालवीय लौहार समाज ने हत्या बताया है। गुरुवार को मृतका के परिजनों और पीहर पक्ष के सैंकड़ों लोगों ने ससुराल वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर उदयपुर कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार दो दिन पहले 29 साल की निधि पत्नी निशांत पांचाल की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। हादसे के वक्त मृतका का पति निशांत बंगलुरू में अपनी नौकरी पर था। डूंगरपुर स्थित ससुराल में ससुर प्रकाश, सास इंद्रा और निधि की ढाई वर्ष की बेटी थी। 25 जून को ससुराल वाले निधि को डूंगरपुर के जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर पीहर पक्ष के लोग डूंगरपुर गए। निधि के पिता यश पांचाल ने बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पोस्टमार्टम डूंगरपुर अस्पताल में कराया गया। पीहर पक्ष के आग्रह पर निधि का शव उन्हें सुपुर्द किया गया। शव उदयपुर लाकर अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें उसका पति निशांत शामिल हुआ। 

मृतका निधि के पिता यश पांचाल ने गुरुवार को एसपी उदयपुर योगेश गोयल को बताया कि 29 जनवरी 2020 को निधि का विवाह होने के बाद से सास इंदिरा और ससुर प्रकाश दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 13 जनवरी 2022 को निधि ने एक बेटी को जन्म दिया, तब से यातनाएं और बढ़ गई। ससुराल वाले निधि के बेटा पैदा होने की ख्वाइश पाले हुए थे। बेटी के जन्म के बाद वे उसेस और परेशान करने लगे।  
विज्ञापन


एसपी उदयपुर ने मामला एसपी डूंगरपुर को रेफर कर दिया है। मालवीय लोहार समाज के महामंत्री भंवरलाल लौहार, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर लौहार , सूचना एवं सांस्कृतिक मंत्री हेमेन्द्र मालवी, महिला मोर्चा प्रभारी काजल लौहार ने पुलिस प्रशासन से निधि के ससुराल वालों के खिलाफ निष्पक्ष जांच करने की मांग की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें