फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honey Trap: डिनर के लिए बुलाता पति, फिर पत्नी नजदीकियां बढ़ा बना लेती अश्लील वीडियो, दंपती सहित तीन गिरफ्तार

Wed, 05 Oct 2022 11:16 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मुंबई में हनीट्रैप के केस देखे। उसके बाद वह उदयपुर आया और व्यापारी और कारोबारियों को फंसाने लगा। पुलिस ने दंपती सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उदयपुर में हनीट्रैप के मामले में तीन गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के अंबामाता थाना पुलिस ने हनी ट्रैप के मामले में दंपती और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि  युवक व्यापारियों को लंच या डिनर के बहाने अपने घर पर बुलाता। फिर पत्नी और परिचित महिला से दोस्ती करवाता। उसके बाद दोनों महिलाएं व्यापारियों से नजदीकियां बढ़ाती और युवक अश्लील फोटो और वीडियो बना लेता था। उसके बाद ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता था। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कटारा पालड़ी के लोकेश पुत्र किशनलाल सुथार ने कुंभलगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि मझेरा दमाणा निवासी देवीसिंह पुत्र हेम सिंह, इसकी पत्नी अणछी बाई और बसंती नाम की महिला ने उसे हनीट्रैप में फंसा लिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अणछी पत्नी देवीसिंह, देवीसिंह पुत्र हेम सिंह और कुंभलगढ़ में ही बलावणों की भागल निवासी बसंती पत्नी शंकरसिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। 


पुलिस के अनुसार पहले देवीसिंह मुंबई में टैक्सी चलाता था। उसने वहां हनी ट्रैप के ऐसे मामला देखे। जिसके बाद मुंबई से उदयपुर लौट आया और व्यापारियों से दोस्ती कर उन्हें फंसाता। पहले तो खुद पैसे लेता। उसके बाद वो वीडियो मुंबई के सरगना को भेज देता था। वह भी पीड़ित को ब्लैकमेल कर पैसे लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें