टीचर के अवैध संबंध के बारे में पत्नी को बताया
आरोपी तांत्रिक भालेश कुमार ने बताया कि वह पिछले 7-8 साल से भादवी गुड़ा स्थित इच्छापूर्ण शेषनाग भावजी मंदिर में रहकर लोगों को दुख कष्ट निवारण के लिए ताबीज बना कर देता है। युवती सोनू कंवर और राहुल मीणा के परिजन भी इस मंदिर में आते जाते रहते हैं। मंदिर के दर्शन के दौरान ही राहुल और सोनू कंवर की दोस्ती हुई थी। राहुल अपनी पत्नी से झगड़ा किया करता था। पत्नी ने तांत्रिक से मदद मांगी तो तांत्रिक ने सोनू कवर से संबंधों के बारे में उन्हें बता दिया।
भक्तों को पता न चले इसलिए की हत्या की साजिश
परिजनों को संबंध बताने पर राहुल और सोनू नाराज हो गए। वे बार-बार तांत्रिक को बदनाम करने की धमकी दे रहे थे। भक्तों में बना बनाया नाम और पहचान खराब होने के डर से तांत्रिक ने दोनों को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। इसके लिए उसने मार्केट से 50 के करीब फेविक्विक इकट्ठे कर ली।
आंखों में फेवीक्विक जाने से तड़पने लगे टीचर और महिला
15 नवंबर की शाम तांत्रिक ने टीचर को सुखाड़िया सर्किल से और लड़की को अंतिम बार मिलाने के लिए कहकर बाइक पर बैठाया और उबेश्वर जी की तरफ ले गया। घटनास्थल पर दोनों ने लास्ट बार फिजिकल रिलेशन बनाने की गुजारिश की तो वह साइड में हो गया। फिजिकल रिलेशन बनाते समय साथ में लाई फेवीक्विक की बोतल तांत्रिक ने दोनों के ऊपर उड़ेल दी। फेवीक्वीक आंखों में जाने से दोनों तड़पने लगे और चिपक गए। बाद में तांत्रिक ने चाकू और पत्थर से वार कर दोनों की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।