फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: उदयपुर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, चार बच्चों सहित पति-पत्नी का शव देखकर दहल गया दिल

Mon, 21 Nov 2022 01:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

बताया जा रहा  है कि चार बच्चों सहित दंपती की मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। तीन बच्चे फंदे पर लटके मिले। वहीं एक चार महीने का मासूम मां की गोद में मृत मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
इसी घर में मृत मिले हैं छह लोग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के गोगुंदा में सोमवार को एक ही परिवार के छह लोग मृत पाए गए हैं। घर के एक कमरे से चार मासूमों सहित दंपती का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के झाड़ोली के गोल नेड़ी गांव का है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गोगुंदा पुलिस ने बताया कि सोमवार सवेरे सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। घर का दरवाजा खोलकर देखा तो पुलिस भी हैरान रह गई। कमरे के अंदर चारों तरफ लाशें थीं। पुलिस ने सभी शवों को राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। घर को सील कर दिया गया है। मौके पर फॉरेसिंक की टीमें और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया और घर की तलाशी ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची - फोटो : Social Media
मां की गोद में मृत मिला चार महीने का मासूम
मृतकों की पहचान प्रकाश (40) पिता सोहन और दुर्गा (35) पत्नी प्रकाश के रूप में हुई है। प्रकाश के घर के बाहर कच्चा बरामदा है। उसके अंदर वाले कमरे में ही सभी लोगों की लाश मिली है। प्रकाश के घर के सामने उसके छोटे भाई दुर्गाराम का घर है। जब सुबह करीब 8:30 बजे तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो भाई को शक हुआ। उसने दरवाजे को खोलकर देखा तो अंदर शव पड़े मिले। तीन बच्चे गणेश (5 साल), पुष्कर (4 साल), रोशन (2 साल) फंदे पर लटके मिले हैं। वहीं महिला अपने चार महीने के बच्चे के साथ बिस्तर पर मृत मिली है।

तीन महीने पहले गुजरात से लौटा था घर का मुखिया
जानकारी के अनुसार प्रकाश तीन महीने पहले ही गुजरात के सूरत से लौटा था। वह वहां रसोई में साफ-सफाई का काम करता था। प्रकाश काफी समय से बीमार चल रहा था। इस वजह से वह काम पर वापस लौटा नहीं था। पुलिस को शक है कि आर्थिक तंगी के कारण प्रकाश ने बच्चों को फंदे से लटकाया और उसके बाद खुद पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली। 

जांच के लिए डॉग स्कवायड की टीम भी मौके पर पहुंची। डॉग भी करीब 10 फीट के उसी दायरे में घूमता रहा। पुलिस ने घर की तलाशी ली। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच में जुट गई है। छह लोगों के मरने से गांव में शोक की लहर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें