फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: आवारा कुत्ते ने मचाया आतंक, तीन साल के मासूम का होंठ नोंचा, एक किमी के दायरे में चार घायल

Thu, 11 Sep 2025 03:14 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर के नयागांव उपखंड में एक आवारा कुत्ते ने एक किलोमीटर के दायरे में चार लोगों पर हमला कर दहशत फैला दी, जिनमें 3 साल का बच्चा और 11वीं कक्षा का छात्र भी शामिल है।
 
विज्ञापन
आवारा कुत्ते ने मासूम को नोंचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नयागांव उपखंड क्षेत्र में हाल ही में एक आवारा कुत्ते ने लगभग एक किलोमीटर के दायरे में चार लोगों पर हमला किया, जिसमें एक 3 साल के बच्चे के होंठ को कुत्ते ने गंभीर रूप से नोंच लिया, जबकि अन्य घायलों में एक 11वीं कक्षा का छात्र भी शामिल है।

विज्ञापन


घटना पहाड़ा और करावाड़ा ग्राम पंचायत में हुई। पहाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी रवि कुमार ने बताया कि सबसे पहले कुत्ते ने रितिका (18) को काटा। आसपास के लोग उसकी मदद के लिए दौड़े और उसे बचाया। इसके बाद कुत्ते ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य गेट के पास कक्षा 11वीं के छात्र आनंद डामोर पर हमला किया। आनंद के हाथ और पैर पर चोटें आईं। शिक्षक और अन्य छात्र उसकी मदद कर उसे बचाने में सफल रहे। दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार पहाड़ा पीएचसी में किया गया और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।

करीब एक किलोमीटर दूर करावाड़ा पंचायत में भी कुत्ते ने हमला किया, जहां करावाड़ा माताजी मंदिर के पास 85 वर्षीय देवी को काट लिया। कुछ देर बाद उसी गांव में ब्रज (3) के पैर और होंठ को बुरी तरह नोंचकर उसे घायल कर दिया। दोनों का उपचार भी पहाड़ा पीएचसी में किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kota News: रास्ते चलते आई मौत, फ्लाईओवर के ऊपर पलटा ट्राला, नीचे गिरे कट्टों में दबकर मरे दो युवक

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्ते को जल्द पकड़ने की मांग की है। पहाड़ा सरपंच बिंदू गरासिया ने बताया कि पंचायत में कुत्ता पकड़ने के लिए कोई संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 181 राजस्थान संपर्क पर शिकायत दर्ज कराई गई है।

आनंद डामोर ने बताया कि जैसे ही कुत्ते ने उस पर हमला किया, उसने शोर मचाया। स्कूल के स्टाफ और अन्य छात्रों ने उसकी मदद की। बाद में उसे प्राथमिक उपचार के लिए पहाड़ा पीएचसी में लाया गया और बेहतर इलाज के लिए गुजरात ले जाया गया।
विज्ञापन


रवि कुमार ने कहा कि कुत्ते के काटने से घायल सभी चार लोगों का उपचार किया गया और एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिए गए। घटना ने क्षेत्रवासियों में चिंता और भय बढ़ा दिया है, और लोग प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें