फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार साथ दिखे रश्मिका और विजय, फैंस को दिया फ्लाइंग किस, हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

Fri, 27 Feb 2026 07:08 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur: ‘पुष्पा: द राइज’ की हीरोइन रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर  में तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज से शादी की। शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे और करीबी परिवार शामिल हुए। इसके बाद शुक्रवार को दोनों उदयपुर एयरपोर्ट पर पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिए।  
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर रश्मिका और विजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘पुष्पा: द राइज’ की हीरोइन रश्मिका मंदाना शादी के बाद पहली बार पति विजय देवरकोंडा के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आईं। शुक्रवार दोपहर दोनों उदयपुर एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए रवाना हुए। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस का अभिवादन करते हुए कपल ने फ्लाइंग किस दिया और हाथ जोड़कर सिर झुकाते हुए सबको धन्यवाद कहा। इस दौरान रश्मिका रेड कलर के सूट में नजर आईं, जबकि विजय लाइट पिस्ता रंग के कुर्ता-पायजामा में दिखे। शादी के बाद यह दोनों की पहली सार्वजनिक झलक थी, जिसे देखने के लिए फैंस एयरपोर्ट पर जुटे थे।

विज्ञापन


26 फरवरी को हुई शादी
तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज के अनुसार कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर के होटल मोमेंटोस एकाया में शादी की। समारोह में फिल्म इंडस्ट्री और करीबी परिवारजन शामिल हुए। शादी में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा सहित कई मेहमान मौजूद थे। वहीं ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी समारोह में शामिल हुए और शुक्रवार सुबह हैदराबाद के लिए रवाना हुए।

हैदराबाद में होगा ग्रैंड रिसेप्शन
अब 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सितारे और कई राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। विजय के भाई आनंद देवरकोंडा ने नवविवाहित जोड़े के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मैं प्रार्थना करता हूं कि वे जिंदगीभर ऐसे ही मुस्कुराते रहें और हमेशा साथ रहें।' 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: राजस्थान रोडवेज की चलती बस में लगी भीषण आग, 70 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन


चार दिन चले प्री-वेडिंग फंक्शन
रश्मिका और विजय 23 फरवरी को उदयपुर पहुंचे थे। चार दिनों तक प्री-वेडिंग और वेडिंग फंक्शन चले। ‘विरोश प्रीमियर लीग’ के नाम से फैमिली क्रिकेट मैच, पूल पार्टी और डिनर का आयोजन किया गया। 25 फरवरी से हल्दी-मेहंदी सहित अन्य रस्में शुरू हुई थीं। उदयपुर की वादियों में संपन्न हुई इस शाही शादी के बाद अब सभी की नजरें हैदराबाद में होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन पर टिकी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें