फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजस्थान में पहली बार दिखी दुर्लभ 'लेसर ब्ल्यू-विंग' ड्रैगनफ्लाई, वैज्ञानिकों ने की पहचान

Tue, 29 Jul 2025 09:23 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उदयपुर

सार

राजस्थान के उदयपुर जिले के ब्राह्मणों का खेरवाड़ा गांव में एक दुर्लभ ड्रैगनफ्लाई प्रजाति 'Rhyothemis triangularis' (लेसर ब्ल्यू-विंग) देखी गई है। यह पहली बार है जब यह प्रजाति राजस्थान में दर्ज की गई है। अब तक यह ड्रैगनफ्लाई भारत के केवल 7 राज्यों में पाई जाती थी। 
 
विज्ञापन
राजस्थान में पहली बार दिखी दुर्लभ लेसर ब्ल्यू-विंग'ड्रैगनफ्लाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैव विविधता और नैसर्गिक सौंदर्य से समृद्ध राजस्थान की धरती ने एक बार फिर वैज्ञानिक समुदाय में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उदयपुर जिले की झाड़ोल तहसील के ब्राह्मणों का खेरवाड़ा गांव में हाल ही में एक दुर्लभ ड्रैगनफ्लाई प्रजाति 'Rhyothemis triangularis' (लेसर ब्ल्यू-विंग) देखी गई है। यह पहली बार है जब इस प्रजाति को राजस्थान में दर्ज किया गया है। इस दुर्लभ ड्रैगनफ्लाई की पहचान सेवानिवृत्त वन अधिकारी और पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. सतीश कुमार शर्मा, एवं फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी से जुड़े पर्यावरणविद डॉ. अनिल सरसावन, मनोहर पवार और विनोद पालीवाल ने की।
विज्ञापन


राजस्थान बना 8वां राज्य
डॉ. शर्मा ने बताया कि यह ड्रैगनफ्लाई अपने आधे नीले और आधे सफेद रंग के पंखों, नीली-काली आभा वाले पेट और धड़ के कारण आसानी से पहचानी जा सकती है। इसी रंग के कारण इसे लेसर ब्ल्यू-विंग भी कहा जाता है। अब तक यह प्रजाति केवल भारत के सात राज्यों—असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल—में पाई जाती थी। राजस्थान इस सूची में आठवां राज्य बन गया है।

ये भी पढ़ें: चिकन रेट विवाद में चाचा-भतीजे की हत्या मामले का 10वां आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
विज्ञापन


वैज्ञानिक प्रमाणिकता भी मिली
मेवाड़ क्षेत्र में इस ड्रैगनफ्लाई की उपस्थिति पर आधारित एक विस्तृत शोध पत्र भी प्रकाशित किया गया है। यह शोध "जर्नल ऑफ थ्रेटन्ड टैक्सा" के जून 2025 (वॉल्यूम 17, अंक 6) में प्रकाशित हुआ, जिससे इस खोज को वैज्ञानिक मान्यता प्राप्त हुई है।
विज्ञापन


प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरणादायक खोज
विशेषज्ञों के अनुसार, यह खोज न केवल राजस्थान की जैव विविधता को वैश्विक मानचित्र पर एक नई पहचान देती है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि गांव, जंगल और पारंपरिक पारिस्थितिकी तंत्र आज भी दुर्लभ और अद्भुत जीवन रूपों के लिए सुरक्षित ठिकाने बने हुए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें