फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: सरकारी स्कूल में फिर भरभराकर गिरे दो कमरे, रात में हादसा होने से बच गई मासूमों की जानें

Tue, 29 Jul 2025 10:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

जिले के कोटड़ा क्षेत्र में पीपला राजकीय माध्यमिक विद्यालय के दो कमरे भरभराकर गिर गए। हादसा रात में हुआ, जिससे बड़ी अनहोनी होने से टल गई। सरपंच ने बताया कि इस विद्यालय की जर्जर स्थिति के बारे में कई बार प्रशासन और शिक्षा विभाग को अवगत कराया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
पीपला सरकारी स्कूल में भरभराकर गिरे दो कमरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के आदिवासी बहुल कोटड़ा ब्लॉक के पीपला गांव में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के दो कमरे अचानक भरभराकर गिर गए। यह घटना रात करीब 8 बजे हुई, जब स्कूल में कोई मौजूद नहीं था। यदि यह हादसा दिन के समय होता तो कई बच्चों की जान पर बन सकती थी।

विज्ञापन


स्कूल भवन गिरने की तेज आवाज सुनकर पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव के सरपंच मन्नालाल भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। सरपंच ने बताया कि इस विद्यालय की जर्जर स्थिति के बारे में उन्होंने कई बार प्रशासन और शिक्षा विभाग को अवगत कराया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। स्कूल के दो अन्य कमरे भी खस्ताहाल हैं, जो किसी भी वक्त गिर सकते हैं। इस विद्यालय में लगभग 250 बच्चे पढ़ाई करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार स्कूल के प्रधानाध्यापक हेमंत कुमार को भी स्कूल भवन की खराब हालत के बारे में जानकारी दी थी, मगर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ये भी पढ़ें: Barmer News: 'स्कूल बना खतरे की घंटी', जर्जर छत के नीचे डर के साए में पढ़ते छात्र, बच्चे बोले- डर तो लगता है
विज्ञापन


घटना की जानकारी सरपंच ने रात में ही कोटड़ा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी लेकिन देर रात तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ ऐसा खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि बीते 2 दिनों में जिले के वल्लभनगर के रूपहैली गांव और कानोड़ ब्लॉक के एक स्कूल में भी भवन के हिस्से गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। यह घटनाएं जिले में सरकारी स्कूलों की जर्जर स्थिति और प्रशासन की अनदेखी की पोल खोल रही हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हुई तो वे स्कूल में बच्चों को भेजना बंद कर देंगे और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें