फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: राजसमंद विधायक की कार का भीषण एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती, उदयपुर के अंबेरी के पास हुआ हादसा

Sat, 30 Aug 2025 11:00 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

राजसमंद विधायक उदयपुर के अंबेरी के पास सड़क हादसे में घायल हो गईं। गंभीर टक्कर के बाद उनकी पसली और हाथ-पैर में चोट आई, जबकि ड्राइवर और निजी सहायक भी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ, जब वह राजसमंद से उदयपुर आ रही थीं। अंबेरी के पास उनकी कार की एक अन्य कार से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराया, जिससे गंभीर दुर्घटना हो गई।

विज्ञापन


हादसे में विधायक दीप्ति माहेश्वरी को पसली में गंभीर चोट आई है, साथ ही हाथ और पैर पर भी चोटें लगी हैं। उनके साथ कार में मौजूद निजी सहायक जय कनोजिया और ड्राइवर बबलू भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के सिर पर चोट आई है। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: SI भर्ती रद्द: पहली बार बोले सीएम शर्मा, कहा- पूर्व मुख्यमंत्री के PSO तक पहुंचा मामला, 'मगरमच्छ' पकड़े जाएंगे
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही विधायक के परिजन और समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। उधर टक्कर मारने वाली कार का चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं सुखेर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी जुटाई और आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि दिप्ती माहेश्वरी को देर रात अस्पताल लाया गया था उनको चेस्ट में इंजरी हुई है, इस कारण चेस्ट ट्यूब लगाई गई है। चेस्ट में चोट के कारण खराब खून को बाहर निकालने के लिए चेस्ट ट्यूब लगाई है। हालांकि दिप्ती माहेश्वरी खतरे से बाहर है वह अपने परिजनों और डॉक्टर से बातचीत कर रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें