उदयपुर की ग्रेगोरियस स्कूल अपने विवादित कारनामों की वजह से चर्चा में है। तिलक-कलावा प्रतिबंध को लेकर उपजे विवाद के बाद सेंट ग्रेगोरियस स्कूल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला 12वीं कक्षा की एक सिख छात्रा को कड़ा पहनकर स्कूल आने पर ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) थमाने का है।
कड़ा पहनने पर छात्रा को स्कूल से निकाला
परिजनों का आरोप है कि 12वीं की छात्रा को लंबे समय से कड़ा पहनने को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। अंततः बोर्ड परीक्षा के महत्वपूर्ण वर्ष में स्कूल प्रशासन ने उसकी टीसी काट दी। छात्रा के पिता ने इस कदम को “मनमाना और शर्मनाक” बताते हुए कहा कि कड़ा सिख धर्म की पहचान और आस्था का प्रतीक है, जिसे हटाने का दबाव बनाना धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है। उन्होंने स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग भी उठाई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी स्कूल में तिलक-कलावा पहनने पर रोक के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था। वह मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि छात्रा की टीसी का नया विवाद सामने आ गया।
टर्मिनेटेड शिक्षकों का धरना पुलिस ने हटवाया
प्रशासन और स्कूल प्रबंधन पर सवाल