फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: उदयपुर में होगी अग्निवीर सैनिकों की भर्ती, लिखित परीक्षा की तारीख सहित अन्य अपडेट्स जान लें

Wed, 05 Jun 2024 08:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी है। जो युवा अग्निवीर सैनिक बनकर देश की सेवा करने चाहते हैं, उनके लिए अपडेट्स आ गया है। आगामी महीने में उदयपुर जिले में अग्निवार सैनिकों की भर्ती होगी।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती को लेकर बैठक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सभी जिलों से लिखित परीक्षा पास 7,500 युवाओं में से अग्निवीरों का चयन एवं भर्ती एक से 10 जुलाई तक उदयपुर स्थित खेलगांव में होगी। अग्निवीरों की भर्ती उदयपुर में तीन साल बाद होगी। इससे पूर्व उदयपुर को यह अवसर साल 2021 में मिला था। 

विज्ञापन


अग्निवीर भर्ती से संबंधित तैयारियों को लेकर आधिकारिक बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर सभागार में हुई, जिसकी अध्यक्षता एडीएम राजीव द्विवेदी ने की। सेना भर्ती प्रभारी कर्नल इंद्रजीत सिंह ने प्रशासनिक सहयोग और तालमेल की आवश्यकता बताई। कर्नल सिंह ने बताया कि प्रतिदिन औसत 1,000 परीक्षा पास युवकों में से अग्निवीरों को चुना जायगा।

अग्निवीर चयन प्रक्रिया दौड़ से होगी। जिला खेल अधिकारी को रनिंग ट्रैक बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। उदयपुर विकास प्राधिकरण खेलगांव में बेरिकेड्स लगाएगा। सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर, लाइट्स और टेंट यूडीए लगाएगा, शिक्षा विभाग को लैपटॉप का इंतजाम करना होगा। इंटरनेट व बिजली की सुचारू व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम सफाई और मोबाइल टॉयलेट की सुविधा मुहैया कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें