फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: झीलों की नगरी में कुमार विश्वास की बेटी अग्रता ने लिए सात फेरे, बॉलीवुड सितारों से सजी महफिल

Mon, 03 Mar 2025 05:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

कवि कुमार विश्वास ने अपनी बेटी अग्रता शर्मा की शादी के लिए इस खूबसूरत शहर को चुना। 28 फरवरी से 2 मार्च तक लीला पैलेस में भव्य शादी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। 
विज्ञापन
अग्रता शर्मा और पवित्र खंडेलवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झीलों की नगरी उदयपुर एक बार फिर डेस्टिनेशन वेडिंग की गवाह बनी। प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने भी अपनी बेटी के विवाह के लिए उदयपुर को चुना। अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान, सनी देओल की भांजी निकिता, क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविच और आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शाही शादी के बाद क्रिकेटर नवदीप सैनी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वाति और राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने भी अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए झीलों की नगरी को ही चुना था। 

विज्ञापन




अब प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने भी अपनी बेटी अग्रता की शादी के लिए उदयपुर को चुना है। रविवार को कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी की मौजूदगी में लीला पैलेस मे अग्रता ने सात फेरे लिए।
विज्ञापन




28 फरवरी से 2 मार्च तक चले इस शादी समारोह में कई दिग्गज हस्तियों ने भी शिरकत की। इनमें सोनू निगम और कैलाश खेर जैसे प्रसिद्ध गायकों ने प्रस्तुतियां दीं। कवि कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा का विवाह पवित्र खंडेलवाल के साथ हुआ है। 
विज्ञापन




उदयपुर शहर की पिछोला झील किनारे बने फाइव स्टार होटल द लीला पैलेस में शादी की सभी रस्में पूरी हुईं। हिंदु रीति-रिवाज से सात फेरे लिए गए। इस दौरान दूल्हे पवित्र खंडेलवाल ने गोल्डन रंग की शेरवानी पहनी थी, वहीं, दुल्हन अग्रता लाल रंग के जोड़े में नजर आईं। फेरों के बाद दूल्हा-दुल्हन दोनों के परिवारजनों ने साथ में डिनर किया। शादी समारोह के दूसरे दिन ग्रांड डिनर पार्टी मे कवि कुमार विश्वास, उनकी बेटी अग्रता और दामाद पवित्र खंडेलवाल ने जमकर डांस भी किया। इस पार्टी के दौरान बॉलिवुड सिंगर कैलाश खेर और सोनू निगम की परफॉरमेंस लाजवाब रही। 



बता दें कि कवि कुमार विश्वास की बेटी अग्रता ने ब्रिटेन के बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट मे ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है। फिलहाल अग्रता डिजिटल खिड़की कंपनी की डायरेक्टर हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें