फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: उदयपुर में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पर चढ़े बेकाबू डंपर ने छह को रौंदा, पांच की मौत, एक घायल

Mon, 17 Jun 2024 03:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

मालवा का चोरा गांव के पास हादसा हुआ। जिस समय हादसा हुआ उस समय डिवाइडर पर ग्रामीण पैदल चल रहे थे। तेज रफ्तार डंपर बेकाबू हो कर डिवाइडर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
हादसे के मौके पर जमा हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिंडवाड़ा रोड पर मालवा का चोरा गांव के पास सोमवार दोपहर एक बेकाबू डंपर ने सड़क के बीच डिवाइडर पर चल रहे छह लोगों को रौंद डाला। पांच लोगों की दुर्घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक को उदयपुर के महाराणा भूपाल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।

विज्ञापन


संबंधित बेकरिया थाना पुलिस के अनुसार दोपहर सवा 11 बजे तेज रफ्तार से चल रहा एक डंपर बेकाबू होकर रोड डिवाइडर पर चढ़ गया, जिस पर छह ग्रामीण पैदल चल रहे थे। समाचार जारी करने तक मृतकों और घायल के नाम, पते ज्ञात नहीं हो सके। 

उदयपुर के एसपी योगेश गोयल हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पहुंचे। इसी मार्ग पर रविवार को भी एक हादसा हुआ था। एक कार पलटी खा जाने से उसमें सवार गुजरात निवासी पांच महिलाएं घायल हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें