फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'वसुंधरा सक्षम नेता, पता नहीं क्यों घर बैठा दिया'; गहलोत ने CM भजनलाल की स्थिति को लेकर जताई चिंता

Wed, 12 Nov 2025 05:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur News: उदयपुर में अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे को सक्षम नेता बताते हुए उनके ‘घर बैठा दिए जाने’ पर सवाल उठाया। उन्होंने सीएम भजनलाल की स्थिति पर चिंता जताई और मौजूदा सरकार पर विपक्ष को नजरअंदाज करने और ‘वंदे मातरम्’ के राजनीतिकरण का आरोप लगाया।
 
विज्ञापन
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने वसुंधरा को लेकर भाजपा पर उठाए सवाल, सीएम भजनलाल पर तंज कसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार रात मीडिया से बातचीत में केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा में हालात अजीब हैं। वसुंधरा राजे जब मुख्यमंत्री थीं तो थोड़ा अलग चल रही थीं, बाद में संबंध ठीक हुए। लेकिन पता नहीं उन्हें क्यों घर बैठा दिया गया। वे सक्षम हैं, दो बार सरकार चला चुकी हैं। गहलोत ने आगे कहा कि मुख्य सचिव सुधांश पंत को अचानक दिल्ली भेज दिया गया है, जिससे लगता है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की स्थिति भी कहीं वैसी न हो जाए।

विज्ञापन

 
पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं और सीधे मुख्यमंत्री बन गए हैं। भगवान ने मौका दिया, लेकिन लगता है वे समझ नहीं पा रहे हैं। सरकार की दिशा और नीति दोनों भ्रमित हैं।

‘सरकार विपक्ष की परवाह नहीं कर रही’
पूर्व सीएम ने कहा कि मौजूदा सरकार विपक्ष की भूमिका को नजरअंदाज कर रही है। बिना विपक्ष को शामिल किए फैसले लिए जा रहे हैं, सरकारी पैसा प्रचार में उड़ाया जा रहा है। लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका उतनी ही जरूरी है जितनी सरकार की। प्रधानमंत्री और नेता प्रतिपक्ष दोनों की जिम्मेदारी अलग है, लेकिन सत्ता पक्ष को आलोचना से डरना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

 
‘वंदे मातरम् का बीजेपीकरण किया जा रहा है’
गहलोत ने कहा कि वंदे मातरम् कांग्रेस की देन है। पहली बार यह कांग्रेस अधिवेशन में रवींद्रनाथ टैगोर ने गाया था। भाजपा इसे अपना बताकर राजनीतिक रंग दे रही है। कार्यक्रम करना अच्छी बात है, लेकिन उसे पार्टी इवेंट में बदलना ठीक नहीं। पूरे देश में समाजसेवियों, साहित्यकारों और सभी दलों से सुझाव लेकर कार्यक्रम तय होते हैं, लेकिन यहां तो सिर्फ दिखावा हो रहा है।
 
‘दिल्ली ब्लास्ट की तह तक जांच जरूरी’
दिल्ली में हुई ब्लास्ट की घटना पर गहलोत ने कहा कि ऐसी घटनाओं की तह तक जांच होनी चाहिए। देश में हर साल करीब ढाई लाख और राजस्थान में दस हजार लोग हादसों में मरते हैं। सरकार को सभी विभागों की संयुक्त कमेटी बनाकर इस पर निगरानी रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से सटे बॉर्डर पर भारत का ऑपरेशन त्रिशूल: रेतीले धोरों में उतरे लड़ाकू विमान और टैंक, शानदार तस्वीरें

‘शेखावत से भी अच्छे रहे संबंध’
गहलोत ने कहा कि जब भैरोंसिंह शेखावत मुख्यमंत्री थे और बाद में विपक्ष में आए, तब भी हमारे संबंध अच्छे रहे। आज का माहौल अलग है, विपक्ष को नजरअंदाज किया जा रहा है। शेखावत ने कहा था कि उनके जीते जी कांग्रेस की सरकार नहीं आएगी, मैंने कहा था भगवान उन्हें लंबी उम्र दें, सरकार तो आएगी। सरकार आई और संबंध भी बने रहे।
विज्ञापन

 
सविना खेड़ा कार्रवाई पर सवाल
उदयपुर में सविना खेड़ा अतिक्रमण हटाने पर गहलोत ने कहा कि अगर कॉलोनी अवैध थी, तो प्लॉट काटते समय कार्रवाई क्यों नहीं हुई? बिना नोटिस घर गिराना कानून के खिलाफ है। गरीबों को लाखों का नुकसान हुआ। कानून के अनुसार नोटिस देकर जवाब मांगा जाना चाहिए था। बुलडोजर राजनीति से नहीं, न्याय से चलना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, भरतपुर सांसद संजना जाटव और रेहाना रियाज चिश्ती बनीं राष्ट्रीय सचिव

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें