फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: हिस्ट्रीशीटर भांजे ने प्रॉपर्टी व्यवसायी को गोली मारी, जमीनी विवाद के चलते किया कांड

Mon, 15 Sep 2025 09:42 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

जमीनी विवाद को लेकर शहर के एक प्रॉपर्टी व्यवसायी पर उनके ही भांजे ने गोली चला दी। आरोपी हाल ही में अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से बाहर आया था।
 
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर भांजे ने मामा पर गोली चलाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार देर रात शहर के विजय सिंह पथिक नगर क्षेत्र में प्रॉपर्टी व्यवसायी और अंजुमन तालिमुल इस्लाम के केबिनेट सदस्य मोहम्मद अनीस पर फायरिंग की गई। वारदात रात करीब 11 बजे हुई, जब अनीस के ही भांजे और हिस्ट्रीशीटर फरदीन उर्फ गांजा ने पीछे से उनकी कमर पर गोली चला दी। गोली लगते ही अनीस जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस हमले के पीछे जमीनी विवाद कारण बताया जा रहा है। आरोपी फरदीन हाल ही में अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से बाहर आया था। उस पर मारपीट, अवैध हथियार रखने और अन्य आपराधिक गतिविधियों के कई मामले पहले से दर्ज हैं। इलाके में उसकी पहचान एक शातिर अपराधी के रूप में है।

ये भी पढ़ें: Sirohi News: सिरोही-पाली फोरलेन पर ट्रेवल्स बस पलटी, एक युवक की मौत; 25 यात्री घायल, 13 की हालत गंभीर
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामा-भांजे के बीच जमीन को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। रविवार रात फरदीन ने मौका पाकर गोली चलाई और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फरदीन की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार मोहम्मद अनीस की हालत फिलहाल स्थिर है लेकिन चिकित्सकों की टीम लगातार उन्हें निगरानी में रख रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें