फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के सुपारी कीलिंग की प्लानिंग करते धराए तीन बदमाश, हथियार बरामद

Mon, 21 Apr 2025 03:00 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से शहर में होने वाली एक बड़ी वारदात को समय रहते रोक लिया गया। मामले में शहर के एक कुख्यात को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में अपराध की दुनिया में हलचल मचाने वाली एक सनसनीखेज वारदात को पुलिस ने समय रहते दबोच लिया। शहर के एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की हत्या की साजिश रच रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन पिस्टल, एक पम्प एक्शन गन और 33 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। अगर बदमाशों का यह प्लान सफल हो जाता तो उदयपुर में बड़ी गैंगवार की चिंगारी भड़क सकती थी।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि उदयपुर जिला स्पेशल और सूरजपोल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पूरे ऑपरेशन की निगरानी एएसपी उमेश ओझा और डिप्टी महिपाल सिंह ने की, जबकि मैदान में DST प्रभारी श्याम सिंह रत्नू और थानाधिकारी रतन सिंह की टीम ने मोर्चा संभाला।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: जयपुर में अनुराग के खिलाफ FIR दर्ज, ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर मांगी माफी
विज्ञापन


इस साजिश के पीछे हिस्ट्रीशीटर नरेश हरिजन का मुख्य रूप से हाथ है, जिसके खिलाफ हत्या, फिरौती, अपहरण समेत 35 संगीन केस दर्ज हैं। नरेश ने ही जयपुर के कुख्यात बदमाश इमरान उर्फ सरिया को एक अन्य हिस्ट्रीशीटर प्रवीण वसीटा की हत्या के लिए 3.5 लाख की सुपारी देकर उदयपुर बुलाया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ट्रैप बिछाया और पटेल सर्कल स्थित श्मशान घाट से हत्या की योजना बनाते इमरान, भगवानलाल उर्फ भगवतीलाल मीणा (सलूंबर) और अनिकेत चौहान (उदयपुर) को दबोच लिया। इमरान के खिलाफ अकेले 38 केस दर्ज हैं, जिसमें हत्या का प्रयास, लूट, वसूली और जेल से फरारी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह गैंग शहर में खौफ पैदा करने की तैयारी में थी लेकिन सही वक्त पर कार्रवाई कर पुलिस ने एक बड़ी गैंगवार को टाल दिया है। अब पुलिस ने फरार चल रहे मास्टर माइंड नरेश हरिजन की तलाश तेज कर दी है।

जब्त किए गए हथियार - फोटो : credit

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें