फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh News: डिवाइडर फांदकर ट्रक से जा भिड़ी कार, दर्शन के लिए सांवलियाजी जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत

Mon, 21 Apr 2025 01:51 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

उज्जैन से श्री सांवलियाजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार असंतुलित होकर डिवाइडर फांदकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ फोरलेन पर रविवार रात को एक भीषण सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के निवासी थे और सांवलियाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मृतकों के शव निंबाहेड़ा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं, जहां परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


निंबाहेड़ा कोतवाली पुलिस के अनुसार उज्जैन से स्कॉर्पियो में सवार श्रद्धालु सांवलियाजी मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए थे। राजस्थान की सीमा में प्रवेश करने के बाद चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा थाना क्षेत्र में जलिया चेक पोस्ट के पास स्कॉर्पियो असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर गई और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत निंबाहेड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चार श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन अन्य का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही निंबाहेड़ा पुलिस उपअधीक्षक बद्रीलाल राव भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


हादसे में उज्जैन जिले के हिंगोरिया निवासी गौरव कुमार पुत्र जगदीश पवार, राजा, उज्जैन निवासी अनिल कुमार पुत्र रामचंद्र नरवाल तथा बदनावर खेड़ा निवासी संजू देपानी की मौत हो गई। वहीं दीपक पुत्र रमेश देपाल, योगेश पुत्र निलेश भांबी और सुनील पुत्र प्रहलाद बलाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल निंबाहेड़ा अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें