लंबे समय से रडार पर थे दोनों ग्रुप
उदयपुर शहर के एक्मे और अरिहंत ग्रुप इतने लंबे समय से आयकर विभाग के अधिकारियों की रडार पर थे। विभाग के अधिकारी ने दोनों ग्रुप की आर्थिक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। उन्हें ग्रुप में कई वित्तीय अनियमितताओं के होने की पुख्ता जानकारी मिली। इस पर योजनाबद्ध तरीके से विभाग की टीमों ने बुधवार को एक साथ दोनों ही ग्रुप के जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम लंबी हवाला के पैसों से खरीदी गई जमीनों के दस्तावेजों की जांच कर रही है। यही नहीं टीम आय के बारे में विस्तार से जानकारी ले रही हैं।
आयकर विभाग का 30 हजार करोड़ का है लक्ष्य
बता दें कि आयकर विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में 30 हजार करोड़ रुपए का लक्ष्य निर्धारित किया है। ऐसे में इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग के अधिकारियों की नजर उन कारोबारियों पर है, जो काला कारोबार कर रहे हैं और सरकार को टैक्स नहीं चुका रहे हैं। अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभाग ने कई कारोबारियों के ठिकानों पर छापे मार चुका है। जिसमें करोड़ों रुपए की काले कारोबार का खुलासा हुआ था।