फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: कस्टडी में बिगड़ी युवक की तबीयत, तीन दिन बाद भी नहीं आया होश, आयोग ने एसपी को लिखा पत्र

Thu, 24 Apr 2025 09:30 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं, जिससे पुलिस प्रताड़ना की आशंका जताई जा रही है। अभिषेक की मां ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके बेटे को बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
वेंटीलेटर पर अभिषेक मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में पुलिस हिरासत में लिए गए 19 वर्षीय युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और बीते तीन दिन से उसे होश नहीं आया है। युवक की छाती पर गंभीर चोट है। इस मामले में राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने इसे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन बताते हुए एसपी को उच्च स्तरीय जांच के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


आयोग के सदस्य जस्टिस रामचंद्र सिंह झाला ने उदयपुर एसपी योगेश गोयल को जांच के आदेश जारी करते हुए कहा कि पुलिस हिरासत में प्रताड़ना की घटनाएं सभ्य समाज के लिए पीड़ादायक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानवाधिकार आयोग के बाध्यकारी आदेशों के बावजूद पुलिस कस्टडी में अमानवीय व्यवहार के मामले सामने आना, उच्चाधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। आयोग ने खेरवाड़ा डिप्टी समेत अन्य डिप्टी स्तर के अधिकारियों से जांच कर रिपोर्ट तलब की है।

ये भी पढ़ें-  जयपुर में नीरज उधवानी का अंतिम संस्कार आज, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम भजनलाल
विज्ञापन


बता दें कि खेरवाड़ा थाना पुलिस ने लूट की योजना के आरोप में अभिषेक मीणा को हिरासत में लिया था। रोडवेज कर्मचारी अभिषेक की मां लीलादेवी ने आरोप लगाया है कि उनके इकलौते बेटे को पुलिस ने बेरहमी से पीटा। उन्होंने बताया कि बेटे के शरीर पर कई चोटों के निशान हैं और गले में सूजन भी है।

ये भी पढ़ें-  कश्मीर की वादियों में हमेशा के लिए थमी जिंदगी, कंपकंपी आवाज में नीरज की पत्नी आयुषी बोलीं...
विज्ञापन


लीलादेवी ने यह भी बताया कि युवक को MICU में भर्ती किया गया है, जहां दो पुलिस कॉन्स्टेबल 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं, लेकिन मास्क अनिवार्यता के बावजूद दोनों बिना मास्क के मरीज के पास बैठे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

पुलिस ने इस पूरे मामले पर मारपीट के आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि गिरफ्तारी के डर से अभिषेक की तबीयत बिगड़ी है। वहीं अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि अभिषेक को फिलहाल वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और उसकी हालत गंभीर है। अभिषेक के सीने मे चोट है, लेकिन ये चोट कैसे लगी इस बारे मे अभी नहीं कहा जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें