फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: ससुराल से पीहर जा रही विवाहित महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Sat, 22 Jan 2022 03:31 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर सीओ झाडोल जितेंद्र सिंह द्वारा अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवारिया मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर थाना झाडोल क्षेत्र में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में थाना पुलिस ने मात्र 24 घंटे में मुख्य आरोपी मोहन पारगी पुत्र धनराज (22) निवासी ओबरा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर गठित टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है। जिन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

 
एसपी उदयपुर मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार को झाडोल थाने में एक विवाहिता ने उपस्थित होकर एक रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि आज दोपहर 12:30 बजे वह अपने ससुराल से पीहर जा रही थी। रास्ते में बाघपुरा में खेल मैदान के पास एक बाइक पर उसके दो परिचित मोहन पारगी और भेरूलाल पारगी निवासी ओबरा तथा एक अनजान व्यक्ति आया। अनजान व्यक्ति दोनों को छोड़कर बाइक लेकर चला गया। मोहन और भैरू ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।
 
जांच शुरू
रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर सीओ झाडोल जितेंद्र सिंह द्वारा अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवारिया मौके पर पहुंचे। एसपी मनोज कुमार के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए थानाधिकारी झाडोल मोती राम सारण, थानाधिकारी गोवर्धन विलास चैल सिंह एवं थाना फलासिया तथा थाना ओगणा थानाधिकारी की चार टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन


गठित टीमों ने एफ आई आर में नामजद अभियुक्त मोहन व भेरूलाल व एक अन्य की संभावित स्थानों पर तलाश की एवं विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। शुक्रवार को मोहन पारगी को टीम ने जगन्नाथपुरा की पहाड़ियों से डिटेल कर लिया। जिसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें