फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाज पार्लर में आॅस्ट्रिया की युवती से हुई छेड़छाड़

Mon, 27 Mar 2017 06:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
लुधियाना में लड़की के साथ छेड़छाड़ और धमकी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
झीलों की नगरी उदयपुर शर्मसार हो गई। आॅस्ट्रिया से यहां घूमने आई एक युवती ने एक मसाज पार्लर में छेड़छाड़ होने का गंभीर मामला दर्ज कराया है। पर्यटक की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है कि वह पिछोला झील के हनुमान घाट के पास भारती मसाज पार्लर में एक्युपंक्चर थैरेपी लेने गई थी। इस दौरान पार्लर के मालिक राजेन्द्र शर्मा ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जिसका उसने कड़ा विरोध किया। 

इसके बाद ये युवती अम्बामाता थाने पहुंची और सारी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राजेन्द्र शर्मा को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी चंद्र पुरोहित ने बताया कि युवती के बयानों के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें