फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: होली से पहले नकली घी की फैक्टरी में छापेमारी, डीएसटी ने 1500 किलो घी की बड़ी खेप पकड़ी, जानें

Sat, 08 Mar 2025 03:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur: उदयपुर की डीएसटी ने एक इनपुट के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी की बड़ी खेप पकड़ी है। नकली घी के कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। मौके से करीब 1500 किलो नकली घी भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
नकली घी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर पुलिस और पुलिस की जिला स्पेशल टीम (DST) ने आज सुबह उदयपुर शहर से करीब 11 किलोमीटर दूर उमरड़ा रोड पर कलड़वास रीको एरिया में नकली घी बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा। टीम वहां पहुंची तो देखा गया कि वहां पर कई नामी ब्रांड कंपनियों के नाम से नकली घी बनाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में दो जनों को डिटेन किया है। पुलिस ने रीको इंडस्ट्रियल एरिया में चल रही फैक्टरी पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली घी जब्त किया। पुलिस ने बताया कि फैक्टरी के बेसमेंट में 1500 किलो नकली घी बरामद किया गया है।

विज्ञापन


मौके पर फूड सेफ्टी अधिकारी अशोक गुप्ता ने बताया कि मालिक लोकेश जैन यहां पर कुछ मात्रा में असली घी लेता था और बाद में इसमें सोयाबीन, डालडा और एसेंस मिलाकर डिब्बे में पैक करते थे। उन्होंने बताया कि हिरणमगरी पुलिस के साथ हम यहां मौके पर पहुंचे। यहां पर कार्रवाई में 1500 किलो घी बरामद किया। इसमें नोवा और सरस ब्रांड की 15-15 और 1-1 किलोग्राम की तो कृष्णा और अमूल की 15-15 किलो की पैकिंग की जा रही थी।

सरस-अमूल के नकली घी बना रहे थे
जानकारी के अनुसार, यहां पर 1 किलोग्राम और 15 किलोग्राम के टीन नामी ब्रांड्स नोवा, सरस, कृष्णा और अमूल के लेबल लगाकर पैक किए जा रहे थे। डिप्टी छगन पुरोहित ने बताया कि फैक्टरी का मालिक सलूंबर निवासी लोकेश जैन है और मौके से यहां काम कर रहे दो जनों को डिटेन किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यहां लंबे समय से नकली घी बनाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें