फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: गांव वालों ने तांत्रिक को पेड़ से उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा, लगाए गंभीर आरोप

Sun, 19 Feb 2023 02:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक तांत्रिक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उसको उल्टा लटकाकर पीटा। मामला झाड़ोल तहसील के ढढावली गांव का है। तांत्रिक की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
तांत्रिक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर में झाड़ोल तहसील के ढढावली गांव में एक विवाहित महिला जंगल में लकड़ी लेने गई और वह वहां से वापस नहीं लौटी। परिजनों ने झाड़ोल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इधर, परिजन और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर जब विवाहिता की तलाश शुरू की तो उसके पास ही के गांव सूरजगढ़ में होने की जानकारी मिली।

विज्ञापन


बता दें कि परिजन और कुछ ग्रामीण सूरजगढ़ पहुंचे तो महिला को एक कमरे में वहां के तांत्रिक युवक द्वारा बंधक बनाकर रखा गया था। ग्रामीण और परिजन विवाहिता को तांत्रिक के साथ अपने गांव ढढावली लेकर पहुंचे। आक्रोशित युवकों ने तांत्रिक की इस हरकत पर उसे पेड़ पर उल्टा लटकाकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के आधार पर झाड़ोल पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। 

इधर, विवाहिता ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए प्राथमिक की रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि जब मैं जंगल में लकड़िया लेने गई, तब तांत्रिक वहां पहुंचा और चाकू दिखाकर मुझे डरा धमकाकर अगवा कर उसके गांव सूरजगढ़ ले गया। वहां उसके साथ कमरे में बंद कर तीन दिन तक लगातार दुष्कर्म करता रहा। विवाहिता द्वारा झाड़ोल थाने में दी गई इस रिपोर्ट पर दो दिन से पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। विवाहिता के परिजन और ग्रामीण तांत्रिक की भी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें