फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur corona: उदयपुर में सक्रिय हुआ कोरोना, वृद्ध की मौत के बाद तीन नए केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित

Fri, 10 Mar 2023 01:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर में कोरोना एक बार फिर एक्टिव होता दिख रहा है। एक वृद्ध की मौत के बाद तीन नए केस मिले हैं। तीन नए मामले सामने आने के बाद से चिकित्सा विभाग सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
उज्जैन में कोरोना से संक्रमित एक नया मरीज मिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना अभी गया नहीं है। उदयपुर की हालिया घटना को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उदयपुर में कोरोना संक्रमण के तीन नए केस मिले हैं, जिसके चलते डॉक्टरों ने चिंता जाहिर की है। यहां करीब दस दिन पहले कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद ये तीन नए मामले चिंता का कारण बन गए हैं। तीनों संक्रमित मरीजों का इलाज घर पर ही किया जा रहा है।

विज्ञापन




बता दें राजसमंद के नाथद्वारा शहर में दो युवक और जिले के ही कुंभलगढ़ के समीचा में एक वृद्ध कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना पॉजिटिव मामले मिलने के बाद चिकित्सा विभाग हरकत में आया गया है। राजस्थान वैसे भी पर्यटक स्थल बहुत हैं। यहां लोगों का काफी आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में संक्रमण के नए केस काफी ज्यादा लोगों को चपेट में ले सकते हैं। इन दिनों वायरल फीवर काफी ज्यादा फैला हुआ है। ऐसे में डॉक्टरों को कोरोना की आशंका के चलते जांच कर रहे हैं।

आपको बता दें कि उदयपुर के राजसमंद में करीब दस माह बाद दस दिन पहले एक कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत हो गई थी। अब तीन नए मामले सामने आने के बाद से चिकित्सा विभाग सक्रिय हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें