फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: दिव्या मित्तल के फार्म हाउस पर चला बुलडोजर, दो नोटिस के बाद भी जवाब न मिलने पर यूआईटी ने की कार्रवाई

Fri, 03 Mar 2023 12:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

 दो करोड़ के रिश्वत के मामले में गिरफ्तार एसपी एसओजी दिव्या मित्तल के उदयपुर स्थित रिसोर्ट पर बुलडोजर चला। दो नोटिस के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर हुई कार्रवाई।
विज्ञापन
नेचर हिल्स पैलेस रिसॉर्ट - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भी अब भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सरकार का बुलडोजर चलने लगा है। यह बुलडोजर भ्रष्टाचारियों के सम्पत्ति को तहस-नहस करने का काम कर रहे हैं। कुछ ऐसी ही कार्रवाई आज तड़के उदयपुर में देखने को मिली। जहां दो करोड़ की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार हुई अजमेर एसओजी की एएसपी दिव्या मित्तल के रिसोर्ट को बुलडोजर ने तोड़ दिया।

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि उदयपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर निलंबित एएसपी दिव्या मित्तल का नेचर हिल के नाम से रिसोर्ट है। 23 फरवरी को यूआईटी ने एक नोटिस जारी किया। फार्म हाउस और खेती के लिए उपयोग में ली जाने वाली जमीन पर रिसोर्ट बनाकर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने के बारे में जवाब मांगा, लेकिन इस नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। एक मार्च को यूआईटी ने फिर से दूसरा नोटिस जारी किया। इसके बाद यूआईटी की टीम कल देर शाम नेचर हिल रिसॉर्ट पर पहुंची और 12 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए रिसोर्ट को खाली करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

नेचर हिल्स पैलेस रिसॉर्ट - फोटो : Amar Ujala Digital
मेहमानों को किया गया शिफ्ट
रिसोर्ट में मौजूद सभी मेहमानों को अन्यत्र शिफ्ट किया गया। सुबह यूआईटी के आला अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर नेचर हिल रिसोर्ट पहुंचे और अवैध निर्माण को तोड़ने का की कार्रवाई शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि 50000 स्क्वायर फीट से भी ज्यादा की जमीन पर महज 5000 स्क्वायर फिट पर फार्म हाउस के निर्माण की अनुमति ले रखी थी, लेकिन इससे कई गुना ज्यादा वहां पर निर्माण किया हुआ था। इस पर यूआईटी ने अनुमति के विपरीत हुए निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें