फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: उदयपुर में भाजपा की 80 वार्डों की सूची जारी, कटारिया के दोनों दामादों के भाइयों को भी टिकट

Mon, 31 Aug 2026 06:09 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने सभी 80 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पारस सिंघवी, प्रमोद सामर, दिनेश भट्ट और अतुल चंडालिया जैसे नेताओं को टिकट मिला। कटारिया के दोनों दामादों के भाइयों को भी मैदान में उतारा गया।

विज्ञापन
बीजेपी ने की लिस्ट जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को उदयपुर के सभी 80 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों की औपचारिक सूची जारी कर दी। नामांकन दाखिल होने के करीब एक घंटे बाद शाम 4 बजे पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक किए। इससे पहले दिनभर भाजपा की सूची को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज थीं।

भाजपा की सूची में कई वरिष्ठ और चर्चित चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। इनमें पूर्व उपमहापौर एवं वरिष्ठ नेता पारस सिंघवी, प्रमोद सामर, दिनेश भट्ट और अतुल चंडालिया प्रमुख नाम हैं। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ कई नए और युवा चेहरों पर भी भरोसा जताया है।

भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के दोनों दामादों के भाइयों को भी टिकट दिया है। इसके अलावा पार्टी संगठन से जुड़े नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा गया है। दो मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़ और महेशपुरी गोस्वामी को टिकट मिला है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. कविता जोशी को वार्ड 76 से प्रत्याशी बनाया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें:  जिस सेंटर पर NEET PG की परीक्षा रद्द हुई, उसी सेंटर पर AIIMS CRE-5 के एग्जाम को लेकर बवाल; वजह क्या?

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व सभापति रवीन्द्र श्रीमाली के वार्ड से उनके भतीजे जतिन श्रीमाली को टिकट दिया गया है। वहीं भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष सन्नी पोखरना की पत्नी मीनल कंठालिया (पोखरना) को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने कांग्रेस से भाजपा में आए लोकेश गौड़ की पत्नी अमिता गौड़ को वार्ड 58 से टिकट दिया है। वार्ड 29 में पार्टी ने वरिष्ठ चेहरों की जगह युवा चेहरे वैभव भंडारी पर भरोसा जताया है। नगर निगम की निर्माण समिति के अध्यक्ष रह चुके आशीष कोठारी को वार्ड 44 से मैदान में उतारा गया है।

पूर्व उपमहापौर एवं वरिष्ठ नेता पारस सिंघवी को वार्ड 24 से टिकट दिया गया है। दिनेश भट्ट वार्ड 45 से भाजपा प्रत्याशी होंगे। प्रमोद सामर को वार्ड 51 और अतुल चंडालिया को वार्ड 78 से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

प्रमुख नाम

नाम वार्ड आरक्षण
पारस सिंघवी 24 अनारक्षित ओपन
वैभव भंडारी 29 अनारक्षित ओपन
जतिन श्रीमाली 33 अनारक्षित ओपन
मीनल कंठालिया (पोखरना) 35 अनारक्षित महिला
आशीष कोठारी 44 अनारक्षित ओपन
दिनेश भट्ट 45 अनारक्षित ओपन
महेशपुरी गोस्वामी 48 ओबीसी ओपन
प्रमोद सामर 51 अनारक्षित ओपन
अमिता गौड़ 58 अनारक्षित महिला
डॉ. कविता जोशी 76 अनारक्षित महिला
अतुल चंडालिया 78 अनारक्षित ओपन
प्रताप सिंह राठौड़ 80 अनारक्षित ओपन

नामांकन के बाद मुकाबला साफ

भाजपा की औपचारिक सूची जारी होने के साथ ही उदयपुर नगर निगम चुनाव की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं और संगठन से जुड़े चेहरों के साथ कई नए और युवा चेहरों को भी मौका दिया है। अब नजरें उन नेताओं और कार्यकर्ताओं पर रहेंगी, जिन्हें टिकट नहीं मिला है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद कितने बागी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में रहते हैं और इसका पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों पर कितना असर पड़ता है, यह चुनाव में महत्वपूर्ण होगा। उदयपुर के 80 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें