फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विवादों में घिरी अपूर्वा मखीजा को झटका, आईफा से हुईं बाहर; करणी सेना की चेतावनी के बाद बड़ा फैसला

Sat, 15 Feb 2025 03:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

राजस्थान में हो रहे आईफा अवॉर्ड्स से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा को बाहर कर दिया गया है। यह कदम इंडियाज गॉट लेटेंट शो में पेरेंट्स को लेकर की गई उनकी विवादित टिप्पणी के बाद उठाया गया है।

विज्ञापन
अपूर्वा मखीजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 20 फरवरी को अपूर्वा मखीजा को उदयपुर में आईफा के ट्रेजर हंट प्री-इवेंट की शूटिंग करनी थी, लेकिन राजपूत करणी सेना ने इसका विरोध किया और चेतावनी दी कि अश्लीलता फैलाने वाले अगर महाराणा प्रताप की धरती पर आये तो उसे जूते मारेंगे और डबोक एयरपोर्ट पर उतरने नहीं देंगे।

विज्ञापन


करणी सेना के प्रमुख डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने कहा कि धर्म और संस्कृति के खिलाफ काम करने वालों को मेवाड़ की धरती पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर प्रशासन ने नहीं रोका, तो परिणाम गंभीर होंगे। विवाद के बाद आईफा आयोजकों ने अपूर्वा को इस इवेंट के प्रचारकों की सूची से हटा दिया है। अब वह इस आयोजन से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं।

हालांकि, ट्रेजर हंट का इवेंट राजस्थान के विभिन्न शहरों जैसे उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, जयपुर, और बीकानेर में जारी रहेगा, जिसमें अली फजल, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारे शामिल होंगे।
विज्ञापन


आईफा अवॉर्ड्स का मुख्य इवेंट 8-9 मार्च को जयपुर में होगा, जिसमें शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर और कृति सेनन जैसी बड़ी हस्तियां परफॉर्म करेंगी। इस इवेंट के दौरान राजस्थान टूरिज्म पॉलिसी का भी लॉन्च किया जाएगा। इस विवाद में कोटा के वकीलों ने अपूर्वा मखीजा और अन्य के खिलाफ नयापुरा थाने में अश्लीलता फैलाने का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें