फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur News: गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा एसिड टैंकर, भीषण आग में जलकर चालक की मौत

Mon, 04 Aug 2025 11:10 AM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

आज सुबह गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर एक एसिड से भरा टैंकर पलटने से उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में टैंकर चालक की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। आग में टैंकर का रजिस्ट्रेशन नंबर जल जाने से अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद कई घंटों तक हाईवे बंद रहा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। गोगुंदा-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-27 पर घसियार के पास एक एसिड से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर करीब 300 मीटर तक सड़क पर घिसटता गया और फिर उसमें भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने पूरे वाहन को चपेट में ले लिया, जिससे टैंकर चालक की जिंदा जलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


टैंकर पलटने से सड़क पर तेजाब फैल गया और टैंकर में धमाका हो गया। धमाके की आवाज और आग की विकरालता देखकर आसपास के लोग सहम गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेज थी कि टैंकर का रजिस्ट्रेशन नंबर तक पूरी तरह जल गया, जिससे अभी तक मृत चालक की पहचान नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें: प्यार, झगड़ा और हत्या: चित्तौड़गढ़ में अंधे हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी ने किया था बेरहमी से कत्ल; जानें सबकुछ
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम के भगवत सिंह झाला, बडगांव थाना पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन


हादसे के बाद गोगुंदा से उदयपुर की ओर जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो गया। टैंकर को सड़क से हटाने और यातायात सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल हाईवे पर यातायात को एकतरफा कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें