फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udaipur: 10 लाख की ब्रॉउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार, काले रंग की कार से कर रहा था तस्करी; जानें

Thu, 13 Feb 2025 05:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

Udaipur: पुलिस ने जब आरोपी अनवर को पकड़ा और तलाशी ली, तो उसके पास 49.54 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर मिली है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपए है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर की डीएसटी और गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने करीब 10 लाख कीमत की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि गोवर्धन सागर तालाब के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक काले रंग की कर को रुकवाया था। जिस पर चालक पुलिस को देखकर यू टर्न लेकर भागने लगा।

विज्ञापन


पुलिस ने उसे पकड़ा और तलाशी ली, तो उसके पास 49.54 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर मिली है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपए है। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम धोली बावड़ी निवासी अनवर हुसैन बताया है।

पुलिस ने उसके कब्जे से 49.54 ग्राम ब्राउन शुगर और अवैध परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त करते हुए आरोपी अनवर हुसैन को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है कि वह यह ब्राउन शुगर कहां से लाया और किस सप्लाई करने जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें