फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: होली स्पेशल ट्रेन की सौगात, उदयपुर से ऋषिकेश सीधी कनेक्टिविटी; यात्रियों को राहत

Fri, 20 Feb 2026 02:05 PM IST
उदयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

होली के मद्देनजर बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए उदयपुर से ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मार्च महीने में उदयपुर सिटी से योग नगरी ऋषिकेश के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
 
विज्ञापन
होली पर उदयपुर को रेलवे की बड़ी सौगात
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। भारी भीड़ और लंबी वेटिंग को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने उदयपुर से योग नगरी ऋषिकेश के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे मेवाड़ और आसपास के जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार गाड़ी संख्या 09609 उदयपुर सिटी-योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल 3 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी। ट्रेन दोपहर 1:45 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:15 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 09610 योग नगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी स्पेशल 4 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन शाम 5:55 बजे ऋषिकेश से प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3:30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन कुल 5-5 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: 28 को अजमेर आएंगे पीएम मोदी, जनसभा की तैयारियां तेज; प्रदेश अध्यक्ष ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

यह स्पेशल ट्रेन राणा प्रतापनगर, मावली, फतेहनगर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, शामली, रामपुर मनिहारान, टपरी जंक्शन, रुड़की और हरिद्वार सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 स्लीपर कोच, 4 जनरल कोच, 1 पावरकार और 1 गार्ड कोच शामिल हैं।
विज्ञापन


होली के अवसर पर उत्तराखंड, हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय पर टिकट बुक कराने और यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारणी की पुष्टि करने की अपील की है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें