फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: उदयपुर रेलवे स्टेशन के विकास कार्य के लिए मिले 354 करोड़, यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

Sun, 22 Jan 2023 03:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलवे द्वारा स्टेशन के काम के लिए एलओए उदयपुर की कंस्ट्रक्शन कंपनी को जारी किया गया है। कंपनी ने प्रतिनिधि नियुक्त कर स्टेशन विकास के लिए संसाधन जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
इस तरह का दिखेगा रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के उदयपुर रेलवे स्टेशन का विश्वस्तरीय विकास किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने विकास कार्य के लिए 354  करोड़ रुपये की स्वीकृत दे गई है। 36 महीने यानी तीन साल में स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलवे द्वारा स्टेशन के काम के लिए एलओए उदयपुर की कंस्ट्रक्शन कंपनी को जारी किया गया है। कंपनी ने प्रतिनिधि नियुक्त कर स्टेशन विकास के लिए संसाधन जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

वर्तमान में उदयपुर स्टेशन पर साइट ऑफिस, साइट लेबोरेटरी और लेबर कैंप का निर्माण कार्य जारी है। मुख्य स्टेशन भवन में कार पार्किंग, आगमन और प्रस्थान के लिए अलग-अलग गेट, सुरक्षा जांच क्षेत्र, 72 मीटर चौड़ाई का कॉन्कोर्स एरिया सहित 20  नई लिफ्ट और 26 नये एस्केलेटर लगाए जाएंगे। स्टेशन पर मौजूद दोनों फुटओवर ब्रिज को स्काई वॉक से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


स्टेशन पर अनारक्षित प्रतीक्षालय, एक्जिक्यूटिव प्रतीक्षालय, खुदरा स्टालें, शौचालय, बेगेज स्कैनर तथा कोच इंडिकेटर के साथ ही समस्त प्रकार की आधुनिक सुविधाएं भी यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएगी।

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि स्टेशन विकास कार्य हेतु मौजूदा रेलवे कार्यालयों को अस्थाई तौर पर अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा। स्टेशन पुनर्विकास का कार्य पांच चरणों में पूरा किया जाएगा। स्टेशन पुनर्विकास का यह कार्य तील साल में पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें